EV July Sale: 1.92 लाख ने खरीदी इलेक्ट्रिक दोपहिया, 121% की ग्रोथ के साथ ये ब्रांड बना टॉप सेलर

जुलाई 2026 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के लिए शानदार महीना रहा है. इस महीने कंपनियों ने 1.90 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे हैं. ये तीसरा सबसे ज्यादा सेल वाला महीना बन गया है. इससे ज्यादा सेल मार्च और जून 2026 में हुई है. इसमें भी टीवीएस मोटर की सेल में 121 फीसदी का इजाफा हुआ है. आइए आसान भाषा में सेल्स के इन आंकड़ों को डिकोड करते हैं.

Advertisement
TVS iQube ब्रांड का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. (Photo: tvsmotor.com) TVS iQube ब्रांड का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. (Photo: tvsmotor.com)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

टीवीएस (TVS) मोटर कंपनी भारतीय बाजार में एक नए अध्याय को लिख रही है. कंपनी ना सिर्फ होंडा और अपने बीच स्कूटर्स बिक्री के गैप को कम कर रही है. बल्कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स में हर महीने एक नया माइलस्टोन हासिल कर रही है. स्वदेशी कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स के मामले में नए नया मुकाम हासिल कर लिया है. 

Advertisement

वाहन पोर्टल डेटा के मुताबिक, टीवीएस मोटर ने जुलाई में 52,108 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं. जुलाई 2025 में कंपनी ने 23,592 यूनिट्स बेची थीं. यानी ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 121 फीसदी की हुई है. जुलाई 2026 में कंपनी ने अब तक बेस्ट बिक्री दर्ज की है. 

जुलाई में कंपनियों की हुई बंपर सेल

इससे पहले मार्च 2026 में कंपनी ने 51,632 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे थे. वहीं जुलाई 2026 में ये आंकड़ा 52,108 यूनिट्स पर पहुंच गया है. जुलाई का महीना सिर्फ टीवीएस मोटर के लिए अच्छा नहीं रहा है, बल्कि सेगमेंट के लिए शानदार रहा है. ये महीना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल का तीसरा सबसे बड़ा महीना रहा है.

टॉप 10 प्लेयर्स ने जुलाई 2026 में कुल 191,949 यूनिट्स को बेचा है. इससे पहले मार्च 2025 में कंपनियों ने 199,411 यूनिट्स और जून में 194,938 यूनिट्स को बेचा था. जुलाई के शुरुआती 15 दिनों के मुकाबले आखिरी के दो हफ्तों में सेल बेहतर हुई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 128KM रेंज, 30 रुपये से कम में फुल चार्ज... Vida ने लॉन्च किया नया स्कूटर

1 जुलाई से 15 जुलाई तक सभी कंपनियों ने सिर्फ 88,911 यूनिट्स को बेचा था. यानी आखिरी के दो हफ्तों में कंपनी ने 1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को बेचा है. बात करें टीवीएस की सेल की, तो आईक्यूब और ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बदौलत कंपनी का मार्केट शेयर 27 फीसदी पहुंच गया है. 

इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाले टॉप ब्रांड्स 

वहीं बजाज ऑटो दूसरे नंबर का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर प्लेयर है. कंपनी ने जुलाई 2026 में 43,224 स्कूटर्स बेचे हैं. चेतक (Bajaj Chetak) के जरिए कंपनी लगातार नई सफलता हासिल कर रही है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल 110 फीसदी बढ़ी है. एथर (Ather Energy) तीसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांड है.

यह भी पढ़ें: 647KM की रेंज, 10 मिनट चार्ज पर चलेगी 270KM, मर्सिडीज बेंज की दमदार SUV पेश

कंपनी ने जुलाई में 28,596 यूनिट्स को बेचा है. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 60 फीसदी की है. हीरो मोटोकॉर्प की विडा (Vida) ने 20,934 यूनिट्स जुलाई 2026 में बेची हैं. ईयर-ऑन-ईयर इसकी ग्रोथ 93 फीसदी की है. वहीं ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) पांचवां सबसे बड़ा ब्रांड है, लेकिन कंपनी ने 29 फीसदी कम सेल की है. जुलाई में ओला ने 13,113 यूनिट्स को बेचा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »