647KM की रेंज, 10 मिनट चार्ज पर चलेगी 270KM, मर्सिडीज बेंज की दमदार SUV पेश

Mercedes-Benz GLA Electric: मर्सिडीज ने अपनी पॉपुलर क्रॉसओवर एसयूवी जीएलए का नया वर्जन पेश कर दिया है. वैसे तो ये कार फिलहाल ग्लोबल मार्केट में अनवील हुई है. कंपनी ने इसे इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड अवतार में पेश किया है. कार के इलेक्ट्रिक अवतार की डिटेल्स कंपनी ने जारी कर दी हैं. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

Advertisement
Mercedes-Benz GLA का थर्ड जनरेशन कंपनी ने अनवील कर दिया है. (Photo: mercedes-benz.com) Mercedes-Benz GLA का थर्ड जनरेशन कंपनी ने अनवील कर दिया है. (Photo: mercedes-benz.com)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:36 AM IST

मर्सिडीज बेंज (Mercedes-Benz) ने अपनी थर्ड जनरेशन जीएलए (GLA) को अनवील कर दिया है. ये कार नए डिजाइन, कैबिन अपग्रेड और कई पावरट्रेन के साथ आई है. नया मॉडल फुली इलेक्ट्रिक और 48-वोल्ट हाइब्रिड पावरट्रेन में आता है. इलेक्ट्रिक वर्जन की डब्लूएलटीपी क्लेम्ड 657 किलोमीटर है. 

ये पहली बार हुआ है, जब मर्सिडीज ने इस कार को फुली इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया है. जीएलए ईवी को एमएमए आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है, जो तीन ट्रिम 250, 250 प्लस और 350 में आएगी. इन्हें 58kWh या 85kWh की बैटरी मिल सकती है. 

Advertisement

साथ ही कंपनी एक माइल्ड हाइब्रिड वर्जन भी लेकर आई है, जिसमें ऑप्शनल ऑल-वील ड्राइव सिस्टम मिलेगा. ये वेरिएंट 2027 में इंट्रोड्यूस किया जाएगा. नई जीएलए में रिफ्रेश डिजाइन मिलेगा, जो कंपनी की लेटेस्ट एसयूवी से प्रेरित है. इसके अलावा कार टेक फोकस्ड इंजन और ट्रिपल स्क्रीन सेटअप के साथ आएगी. 

बैटरी, पावर और रेंज 

ये कार तीन ट्रिम और दो बैटरी ऑप्शन में आएगी. जीएलए 250 और 250 प्लस में सिंगल रियर एक्सेल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा, जो क्रमशः 224 एचपी और 272 एचपी की पावर के साथ 335 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. वहीं कार के टॉप वेरिएंट में डुअल मोटर सेटअप मिलेगा, जो 354 एचपी की पावर और 515 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. 

कार का ऑल वील ड्राइव वर्जन सबसे फास्ट है. ये कार सिर्फ 5.4 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है. कंपनी की मानें, तो 320kW डीसी चार्जर से सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके कार 270 किलोमीटर तक चल सकती है. इसमें 22kW की एसी चार्जिंग पावर मिलती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Mercedes-AMG E 53 Hybrid: पेट्रोल और बिजली दोनों से चलेगी कार, इतने रुपये है कीमत

कार का इंटरनल कंबशन इंजन 2027 की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में आएगा. इसमें 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 48 वोल्ट के माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगा. ये इंजन 8 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ आएगा. कंपनी ने इस सेटअप की पावर फिगर को रिवील नहीं किया है. 

इंटीरियर और फीचर्स 

थर्ड जनरेशन मर्सिडीज बेंज जीएलए में ऑप्शनल एमबीयूएक्स सुपर स्क्रीन ट्रिपल डिस्प्ले सेटअप मिलता है. इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 14 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले मिलेगा. स्टैंडर्ड वर्जन में ग्लास पैनल और इल्यूमिनेटेड स्टार पैटर्न फ्रंट में मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: Mercedes-Benz S-Class: 32KM का माइलेज, 15 एयरबैग... केबिन देख कहेंगे वाह! लॉन्च हुई कमाल की कार

कार थ्री स्पोक स्टीयरिंग वील के साथ आएगी, जिसमें फिजिकल बटन्स मिलेंगी. इसके अलावा फिजिकल कंट्रोल सेंटर कंसोल पर मिलेंगे. जबकि एसी के फंक्शन को टचस्क्रीन के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है. ये कार 16 स्पीकर वाले 3डी साउंड सिस्टम के साथ आएगी. इसमें 360 डिग्री कैमरा और ऑटोमेटिक पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे. 

भारत में फिलहाल इस कार का सेकंड जनरेशन मिलता है, जो सिर्फ इंटरनल कंबशन इंजन के साथ आती है. इस कार की कीमत 51.80 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. थर्ड जेन जीएलए को कंपनी ज्यादा कीमत पर लॉन्च करेगी. वहीं ईवी वर्जन की कीमत मौजूदा मॉडल से काफी ज्यादा होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »