टेस्ला ने भारत में अपना नया एक्सपीरियंस सेंटर खोला है. दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई के बाद कंपनी का नया एक्सपीरियंस सेंटर वॉइटफील्ड, बेंगलुरु में खुला है. 14 मई से लोग कंपनी के नए शोरूम पर विजिट कर सकते हैं और ब्रांड की गाड़ियों की चेक कर सकते हैं. बेंगलुरु शोरूम में कंपनी की मॉडल वाई और हाल में लॉन्च हुई मॉडल वाई एल मिलेगी.
मॉडल वाई एल ब्रांड की 6 सीटर एसयूवी है. भारत में बढ़ते ईवी एडॉप्शन को देखते हुए टेस्ला वॉइटफील्ड में आफ्टर सेल्स सर्विसेस को भी रोलआउट कर रही है. इससे ओनरशिप एक्सपीरियंस को बेहतर होगा और बेंगलुरु के कस्टमर्स के लिए टेस्ला को भरोसेमंद बनाया जा सकेगा.
ब्रांड का कहना है कि 6 सीटर एसयूवी Tesla Model Y L एशियन एनकैप (ANCAP) की 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है, जो एक अल्टीमेट फैमिली व्हीकल है. ये कार 681 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है. ये कार सिर्फ 5.0 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.
कार में 2,539 लीटर का कर्गो स्पेस मिलता है. कार के कैबिन में ज्यादा स्पेस मिलता है, जिससे ये पूरे परिवार के लिए एक बेहतर विकल्प बन जाती है. ये कार थ्री रो डिजाइन के साथ आती है. मॉडल वाई एल में ज्यादा हेडरूम और लेगरूम मिलता है, जिससे पैसेंजर्स के लिए कार में बेहतर कंफर्ट मिलता है.
यह भी पढ़ें: 50 साल पुरानी कार से रेस हारा Tesla Cybertruck, वीडियो आया सामने
टेस्ला की गाड़ियों को सेफ्टी का ध्यान रखते हुए डिजाइन किया गया है. मॉडल वाई और वाई एल दोनों ने अलग-अलग क्रैश टेस्ट में ऊंची रेटिंग हासिल की है. कंपनी की मानें, तो ये गाड़ियां सेफ्टी, एफिशिएंसी, परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के मामले में नए बेंचमार्क तय कर रही है. दोनों ही गाड़ियों में 83 kWh की बैटरी दी गई है.
ये एसयूवी 250 किलोवॉट की चार्जिंग सपोर्ट करती हैं. हालांकि, इन सब के बाद मॉडल वाई एल में 20 किलोमीटर की ज्यादा रेंज मिलती है. साइज में ये कार बड़ी होने के बाद भी फुल चार्ज पर ज्यादा रेंज ऑफर कर रही है. सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर मॉडल वाई एल में 288 किलोमीटर की रेंज मिलती है.
यह भी पढ़ें: Tesla Model Y L: सिंगल चार्ज में 681KM रेंज, 6 सीट और जबरदस्त स्पेस! टेस्ला मॉडल वाई का नया अवतार भारत में लॉन्च
वहीं मॉडल वाई 15 मिनट की चार्जिंग में 267 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. कीमत की बात करें, तो स्टैंडर्ड टेस्ला मॉडल वाई की कीमत 59.89 लाख रुपये एक्स शोरूम है, जबकि लॉन्ग रेंज वेरिएंट की कीमत 67.89 लाख रुपये एक्स शोरूम है. मॉडल वाई एल की बात करें, तो इसकी कीमत 61.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क