Ather-TVS का खेल बिगाड़ेगी ये कंपनी, ला रही है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

Upcoming Electric Scooter: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में कई कंपनियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. आने वाले समय में हमें कई फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स देखने को मिलेंगे. ऐसा ही एक स्कूटर सिंपल एनर्जी लेकर आ रहा है, जिसका सीधा मुकाबला एथर्जी रिज्टा और आईक्यूब जैसे मॉडल से होगा.

Advertisement
सिंपल एनर्जी का नया स्कूटर सितंबर में लॉन्च होगा. (Photo: simpleenergy.in) सिंपल एनर्जी का नया स्कूटर सितंबर में लॉन्च होगा. (Photo: simpleenergy.in)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST

सिंपल एनर्जी नया स्कूटर लाने की तैयारी कर रहा है. इस बार कंपनी मास मार्केट वाले सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है. ब्रांड का नया स्कूटर 2 सितंबर को लॉन्च होगा, जिसका सीधा मुकाबला टीवीएस आईक्यूब, एथर रिज्टा और बजाज चेतक जैसे मॉडल से होगा. कंपनी अपकमिंग स्कूटर को एक फैमिली मॉडल के तौर पर पेश करेगी. 

ब्रांड अपने नए स्कूटर में रेंज और कम्फर्ट चाहने वाले कंज्यूमर्स पर फोकस करेगी. जहां कंपनी ने सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में परफॉर्मेंस पर फोकस किया था. ब्रांड अपने नए स्कूटर में फैमिली कंज्यूमर्स पर फोकस करेगा. 

Advertisement

नए सेगमेंट को टार्गेट करेगी कंपनी

ये सिंपल एनर्जी के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण शिफ्ट होगा. ब्रांड का लेटेस्ट प्रोडक्ट सिंपल अल्ट्रा भी रेंज पर फोकस करता है. कंपनी दावा करती है कि इसमें 400 किलोमीटर की आईडीसी क्लेम्ड रेंज मिलेगी. ब्रांड का अपकमिंग स्कूटर नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा. 

सिंपल अपने नए स्कूटर में 3.7kWh की बैटरी दे सकती है, जो हमने सिंपल वन-एस में देखी है. इस स्कूटर को बेहतर रेंज के ट्यून किया जा सकता है. यानी कंपनी इस स्कूटर को तैयार करने में स्पीड और परफॉर्मेंस पर कम फोकस करेगी, जिससे बेहतर रेंज निकाली जा सके. 

यह भी पढ़ें: 40 रुपये में 160KM चलेगा स्कूटर, जून में 264% बढ़ी सेल

रिपोर्ट्स की मानें, तो ब्रांड का अपकमिंग स्कूटर 120 किलोमीटर से 150 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आ सकता है. अगर ऐसा होता है, तो ये शहरों और छोटी फैमिली ट्रिप के लिए एक अच्छा विकल्प बन पाएगा. साथ ही कंपनी इसकी स्टाइलिंग पर भी काम कर सकती है. 

Advertisement

कितनी होगी कीमत? 

जहां सिंपल वन ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव लुक्स के साथ आता है. नए स्कूटर में कंपनी यूटिलिटी पर फोकस रख सकती है. इसमें बेहतर अंडर-सीट स्टोरेज मिल सकता है, जो बहुत से लोगों के लिए काफी मायने रखता है. सिंपल वन-एस की कीमत 1.72 लाख रुपये एक्श शोरूम से शुरू होती है. 

यह भी पढ़ें: 22 रुपये में फुल चार्ज, इस कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बंपर डिमांड

सिंपर एनर्जी के मौजूदा प्रोडक्ट्स को देखते हुए कयास हैं कि कंपनी का अपकमिंग स्कूटर 1.30 लाख रुपये से 1.50 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकता है. हालांकि, ब्रांड ने प्रोडक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »