21 July 2026
By: Aajtak Auto
रिवर इंडी (River Indie) बहुत से लोगों के लिए ये नाम नया है. शायद कई लोग इसके बारे में जानते भी ना हो, लेकिन ये देसी स्कूटर तेजी से पॉपुलर हो रही है.
Photo: rideriver.com
बेंगलुरु बेस्ड इस कंपनी के लिए जून 2026 का महीना शानदार रहा है. इस ब्रांड के स्कूटर की सेल 264.32 फीसदी बढ़ी है.
Photo: rideriver.com
जून 2026 में रिवर इंडी की 5217 यूनिट्स बिकी हैं. जबकि जून 2025 में कंपनी ने इस स्कूटर की सिर्फ 1432 यूनिट्स को बेचा था.
Photo: rideriver.com
ये देश के टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट में शामिल हो गया है. जून 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट में ये 5वें नंबर पर है.
Photo: rideriver.com
कंपनी इसे स्कूटर्स का एसयूवी बुलाती है. ये स्कूटर 160 किलोमीटर की क्लेम्ड आईडीसी रेंज के साथ आता है. इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की है.
Photo: rideriver.com
रिवर इंडी में 4kWh की बैटरी मिलती है. कंपनी की मानें तो 0 से 80 परसेंट तक चार्ज होने में इसे 5 से 8 घंटे (अलग-अलग चार्जर से) का वक्त लगता है.
Photo: rideriver.com
ये स्कूटर 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 3.7 सेकंड में पकड़ लेता है. इसकी मैक्सिमम पावर 9 बीएचपी की है.
Video: Ride River
बेंगुलरु में इसकी कीमत 1,54,899 रुपये एक्स शोरूम है. वहीं दिल्ली में इसकी कीमत 1,52,499 रुपये (PM E-Drive सब्सिडी के साथ) एक्स शोरूम है.
Photo: rideriver.com
इसके साथ 750W का चार्जर भी मिलता है. 4kWh की बैटरी को चार्ज होने में लगभग 40 रुपये (10 रुपये प्रति यूनिट की दर से) का खर्च आएगा.
Photo: rideriver.com