22 रुपये में फुल चार्ज, इस कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बंपर डिमांड

22 July 2026

By: Aajtak Auto

इलेक्ट्रिक में बज रहा डंका 

टीवीएस मोटर देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी है. अब आलम ये है कि कंपनी का हर 5वां स्कूटर इलेक्ट्रिक है. 

Photo: tvsmotor.com

पेट्रोल-EV दोनों में है सेल

टीवीएस के स्कूटर का जलवा सिर्फ इलेक्ट्रिक में ही नहीं बल्कि पेट्रोल में भी है. पेट्रोल में जूपिटर और इलेक्ट्रिक में आईक्यूब की जबरदस्त सेल हो रही है. 

Photo: tvsmotor.com

स्कूटर्स की लिस्ट 

टीवीएस पांच पेट्रोल- जूपिटर 110 और 125, एनटॉर्क 125 और 150, जेस्ट 110 स्कूटर के साथ दो इलेक्ट्रिक- आईक्यूब और ऑर्बिटर को बेचती है. 

Photo: tvsmotor.com

कितनी हुई सेल? 

कंपनी ने वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में 639,844 स्कूटर (होलसेल) बेचे हैं. ये स्कूटर्स अप्रैल-जून 2026 तिमाही में बिके हैं. 

Photo: tvsmotor.com

पेट्रोल-EV की हिस्सेदारी

इसमें 5,13,128 यूनिट्स पेट्रोल स्कूटर की हैं, जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की संख्या 1,26,716 हैं. यानी हर पांचवां स्कूटर कंपनी इलेक्ट्रिक बेच रही है. 

Photo: tvsmotor.com

ईवी का बढ़ रहा दबदबा 

कुल स्कूटर्स की बिक्री में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की हिस्सेदारी 19.8 फीसदी की है. यानी स्कूटर्स की सेल में इलेक्ट्रिक मॉडल्स की हिस्सेदारी लगभग 20 फीसदी है. 

Photo: tvsmotor.com

कितनी है कीमत? 

टीवीएस फिलहाल दो इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती है, जिसमें आईक्यूब ज्यादा पॉपुलर है. ये स्कूटर 94,434 रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर आता है. 

Photo: tvsmotor.com

बैटरी और रेंज 

लोअर वेरिएंट में कंपनी 2.2kWh की बैटरी देती है, जिसकी क्लेम्ड रेंज 94 किलोमीटर है. इसे चार्ज करने में लगभग 22 रुपये (10 रुपये प्रति यूनिट) का खर्च आएगा.

Photo: tvsmotor.com

टॉप वेरिएंट की कीमत 

वहीं आईक्यूब का टॉप वेरिएंट 3.5kWh की बैटरी के साथ आता है, जो 145KM की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है. इसकी कीमत 1.08 लाख रुपये है.

Photo: tvsmotor.com

Read Next