टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल और स्टेलेंटिस ने अपनी पार्टनरशिप को एक्सपैंड करने के लिए एग्रीमेंट साइन किया है. इस एग्रीमेंट के तहत दोनों कंपनियां प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी, प्लेटफॉर्म और व्हीकल आर्किटेक्चर पर साथ काम करेंगी. हालांकि, कंपनी ने किसी खास प्रोडक्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन एक एसयूवी को लेकर चर्चा हो रही है.
माना जा रहा है कि टाटा मोटर्स के सिएरा वाले प्लेटफॉर्म पर बेस्ड ही एक एसयूवी जीप ब्रांड के तहत तैयार की जा रही है. इस एसयूवी का कोडनेम जे1जे बताया जा रहा है. अगर कयासों को सही माना जाए, तो जीप के पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्रोडक्ट होगा, जो भारत में पूरी तरह से तैयार हुआ होगा.
कंपनी इस प्रोडक्ट को भारतीय बाजार में बेचने के साथ ही ग्लोबल मार्केट में भी उतार सकती है. वहीं टाटा अपने व्हीकल आर्किटेक्चर को एक ग्लोबल मैन्युफैक्चर से शेयर करेगा. स्टेलेंटिस ग्रुप के साथ हुए एग्रीमेंट में टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भी शामिल है.
इस एग्रीमेंट के तहत टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल अपनी प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी और व्हीकल आर्किटेक्चर का एक्सेस स्टेलेंटिस ग्रुप को देगी. स्टेलेंटिस भारत में अपनी डेवलपमेंट और इंजीनियरिंग कैपेबिलिटी का इस्तेमाल करके अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से इस एक्सेस को यूज करेगी.
यह भी पढ़ें: 29KM माइलेज और धंसू लुक्स... क्या CRETA का खेल बिगाड़ पाएगी ये SUV
इस साझेदारी के तहत व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के यहां होगी. टाटा मोटर्स और स्टेलेंटिस के बीच हुए इस समझौते के तहत पहला प्रोडक्ट एक मिड साइज एसयूवी होगी. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी टाटा सिएरा के एरगोस (ARGOS) आर्किटेक्चर पर बेस्ड एसयूवी तैयार करेगी.
ये कार इंटरनल कंबशन इंजन और इलेक्ट्रिक दोनों ही अवतार में आ सकती है. इसमें हमें सिएरा वाले ही इंजन ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं. एरगोस प्लेटफॉर्म का फायदा ये है कि इस पर अलग-अलग साइज और पावरट्रेन वाली गाड़ियां तैयार की जा सकती हैं. हालांकि, जीप इस प्रोडक्ट को कब तक लॉन्च करेगी इसकी जानकारी नहीं है.
यह भी पढ़ें: Maruti-Tata को टक्कर देने की तैयारी, नई SUV ला रही है ये कंपनी
सिएरा के आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करने का ये मतलब नहीं है कि हमें रिबैजिंग देखने को मिलेगी. यानी हमें ऐसे प्रोडक्ट्स मिलेंगे, जिन्हें जीप इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी. ये प्रोडक्ट डिजाइन के मामले में अलग होगा. कंपनी अलग बॉडी, एक्सटीरियर डिजाइन और कैबिन वाली कार ला सकती है. यहां तक की हमें फीचर्स में भी अंतर देखने को मिल सकता है.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क