5 मीटर से ज्यादा लंबाई, 548KM रेंज और 7 एयरबैग, प्रभु देवा ने खरीदी ये खास MPV

इलेक्ट्रिक कारों की स्वीकार्यता बढ़ रही है. खासकर पिछले कुछ दिनों में कई सेलिब्रिटीज ने ऐसी गाड़ियों को खरीदा है. इस लिस्ट में नया नाम प्रभु देवा का है, जिन्होंने एमजी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी M9 को खरीदा है. ये कार सिंगल चार्ज में 548 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है. इसकी लंबाई 5 मीटर से ज्यादा और इसमें 7 एयरबैग की सेफ्टी मिलती है.

Advertisement
MG M9 को कंपनी प्रीमियम डीलरशिप के जरिए बेचती है. (Photo: MG Motor) MG M9 को कंपनी प्रीमियम डीलरशिप के जरिए बेचती है. (Photo: MG Motor)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

सेलिब्रिटीज के बीच इलेक्ट्रिक कारें इन दिनों पॉपुलर हो रही हैं. पिछले दिनों कई एक्टर्स ने महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारें खरीदी थी. अब प्रभु देवा की तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनकी नई नवेली इलेक्ट्रिक कार दिख रही है. हालांकि, प्रभु देवा ने महिंद्रा की ईवी नहीं खरीदी है. उन्होंने एमजी एम9 (MG M9) इलेक्ट्रिक लग्जरी एमपीवी को खरीदा है. 

प्रभु देवा के घर पर इस कार को डिलीवर किया गया है, जिसकी फोटोज ऑनलाइन शेयर हो रही हैं. तस्वीर में प्रभु देवा को इस कार के साथ देखा जा सकता है. ये कार एमजी की प्रीमियम डीलरशिप सलेक्ट का हिस्सा है. प्रभु देवा ने कार को कंक्रीट ग्रे कलर में खरीदा है. 

Advertisement

5 मीटर से ज्यादा है लंबाई

MG M9 लग्जरी सेगमेंट में कंपनी का पहला प्रोडक्ट था. ये एक बड़ी लग्जरी एमपीवी है. इसकी लंबाई किआ कार्निवल और टोयोटा वेलफायर दोनों से ज्यादा है. इस कार की लंबाई 5,270 एमएम है. वहीं इसकी चौड़ाई 2000 एमएम और 1840 एमएम ऊंचाई है. कार का वीलबेस 3200 एमएम है. 

इस कार की डिलीवरी प्रभु देवा के घर पर हुई है. (Photo: Social Media)

ये एक बॉक्सी लुक वाली थ्री-रो एमपीवी है, जिसमें ना सिर्फ स्पेस से भरा बल्कि लग्जरी कैबिन मिलता है. एक्सटीरियर की बात करें, तो ये कार एलईडी डीआरएल्स, प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैम्प्स, मस्कुलर फ्रंट बंपर, एक क्लोज ऑफ ग्रिल, लंबे वील आर्च, क्रोम के भरपूर इस्तेमाल के साथ आती है. 

यह भी पढ़ें: JEEP, SKODA की स्पीड पर ब्रेक, MG भी हुई स्लो! इन ब्रांड्स के घटे खरीदार

Advertisement

कैबिन की बात करें, तो इसमें ब्रश्ड एलुमिनियम और फॉक्स वुडेन वर्क मिलेगा. कार डुअल टोन इंटीरियर के साथ आती है. लाइट ग्रे रूफ लाइन की वजह से कैबिन ज्यादा एयरी और प्रीमियम फील देता है. ये कार 7-सीटर सेटअप के साथ आती है, जिसमें मिडिल रो में कैप्टन सीट्स मिलती हैं. 

इस कार को कंपनी प्रीमियम डीलरशिप से बेचती है. (Photo: MG Motor/Instagram)

कीमत, रेंज और फीचर्स

इस कार में 12 जेबीएल स्पीकर दिए गए हैं. कार डुअल रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन, स्प्लिट सनरूफ, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग वील, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ आती है. इसमें लेवल 2 ADAS, 7 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा मिलता है. 

यह भी पढ़ें: MG Majestor: सेगमेंट में सबसे बड़ी, धांसू फीचर्स! आ गई फॉर्च्यूनर की दुश्मन, नई मैजेस्टर लॉन्च

कार को पावर देने के लिए 90kWh की बैटरी दी गई है, जो 548 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. इसमें 242 बीएचपी की पावर और 350 एनएम टॉर्क वाला इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. ये कार कंपनी की सलेक्ट डीलरशिप से मिलती है. इसकी कीमत 70.90 लाख रुपये एक्स शोरूम है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »