04 June 2026
By: Aajtak Auto
मई 2026 कार ब्रांड्स के लिए शानदार रहा है. 10 कंपनियों की सेल पिछले साल के मुकाबले इस साल बढ़ी है. हालांकि, सभी ब्रांड्स के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है.
Video: ITG
कई ऐसे ब्रांड्स हैं, जिनकी सेल इस साल मई में पिछले साल मई के मुकाबले कम हुई है. यानी मई इस कंपनियों के लिए अच्छा नहीं रहा है.
Video: ITG
इस लिस्ट में चार ब्रांड्स शामिल हैं. हालांकि, ये चारों ब्रांड्स तीन कंपनियों के हैं. यानी एक कंपनी ऐसे है, जिसके दो ब्रांड्स की सेल कम हुई है.
Photo: jeep-india.com
मई 2026 में सबसे ज्यादा झटका जीप और स्कोडा का लगा है. इन दोनों ही ब्रांड्स की सेल डबल डिजिट में कम हुई है.
Photo: jeep-india.com
सबसे पहले बात करते हैं जीप की, तो मई में इसकी सिर्फ 239 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल कंपनी ने 276 यूनिट्स बेची थी. यानी गिरावट 13.4 फीसदी की है.
Photo: jeep-india.com
वहीं फॉक्सवैगन ने मई 2026 में 2,619 यूनिट्स को बेचा है. पिछली मई में कंपनी ने 2,848 यूनिट्स को बेचा था. इसकी सेल में गिरावट 8% की है.
Photo: volkswagen.co.in
स्कोडा और फॉक्सवैगन भारत में एक साथ गाड़ियां बेचते हैं और इनकी सेल में भी इसका असर दिखाई देता है. यानी स्कोडा की सेल भी कम हुई है.
Photo: volkswagen.co.in
मई 2026 में स्कोडा ने भारत में 5,760 कारें बेची हैं. ये पिछले साल की 6,740 यूनिट्स की सेल के मुकाबले 14.5 फीसदी कम है.
Photo: skoda-auto.co.in
वहीं एमजी की सेल भी कम हुई है. पिछले साल मई में इसकी सेल 6,304 यूनिट्स पर थी, जो इस साल 4.1 फीसदी की गिरावट के साथ 6,048 यूनिट्स पर सिमट गई है.
Photo: mgmotor.co.in