MG Majestor: सेगमेंट में सबसे बड़ी, धांसू फीचर्स! आ गई फॉर्च्यूनर की दुश्मन, नई मैजेस्टर लॉन्च

MG Majestor फुल-साइज़ बॉडी-ऑन-फ्रेम SUV है. कंपनी का दावा है कि ये सेगमेंट में सबसे बड़ी है. इस एसयूवी को 6-सीटर और 7-सीटर दो सीटिंग लेआउट में पेश किया गया है. इसकी बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है और आज इसकी कीमतों का ऐलान हुआ है.

Advertisement
MG Majestor को कंपनी ने दो सीटिंग ले-आउट (6-सीटर और 7-सीटर) में पेश किया है. Photo: ITG MG Majestor को कंपनी ने दो सीटिंग ले-आउट (6-सीटर और 7-सीटर) में पेश किया है. Photo: ITG

अश्विन सत्यदेव

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

MG Majestor Launched: मोरिस गैराजेज यानी एमजी मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी Majestor को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस सेगमेंट की इस सबसे बड़ी एसयूवी को 40.99 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है. कंपनी ने फिलहाल इसके टॉप ट्रिम वेरिएंट (4X2) ऑटोमेटिक और (4X4) ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमतों का ही ऐलान किया है.

Advertisement

नई Majestor कंपनी की सबसे प्रीमियम ICE व्हीकल्स में से एक है. बाजार में यह MG Gloster की जगह लेगी और इसका सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप मैरेडियन और स्कोडा कोडियाक जैसी कारों से है. MG Majestor फुल-साइज़ बॉडी-ऑन-फ्रेम SUV है. इसे मौजूदा Gloster से ऊपर रखा गया है. कंपनी ने कहा है कि पहले 3,000 ग्राहकों को 5 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी, 5 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 5 साल की लेबर-फ्री सर्विस मिलेगी. 

वेरिएंट और कीमत

7-सीटर 4x2 AT 40.99 लाख
6-सीटर 4x2 AT 40.99 लाख
7-सीटर 4x4 AT 44.99 लाख
6-सीटर  4x4 AT 44.99 लाख
MG Majestor साइज में मौजूदा Toyota Fortuner से बड़ी है. Photo: ITG

लुक और डिज़ाइन

MG का दावा है कि Majestor अपनी कैटेगरी की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची SUV है. सामने मोजैक मैट्रिक्स ग्रिल, ड्रैगन-आई डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL's) और ट्राई-बीम LED हेडलैंप इसे दमदार लुक देते हैं. स्ट्रेट हाई स्टांस, चौड़ी बॉडी और मस्कुलर लाइंस इसके रोड प्रेजेंस को बेहतर बनाने में पूरी मदद करते हैं. ग्लोबल मॉडल Maxus D90 पर बेस्ड इस एसयूवी का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, चौड़े व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग और स्क्वायर रियर इसे एक टफ और भारी-भरकम SUV का रूप देते हैं. पीछे की ओर फुल-विड्थ LED टेललैंप, उभरा हुआ टेलगेट और स्किड प्लेट वाला बंपर इसे और खूबसूरत बनाते हैं.

Advertisement

फ्लेयर किए गए फेंडर्स पर अलग से ब्लैक क्लैडिंग दी गई है और टॉप वेरिएंट में इनमें 19-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील लगाए गए हैं. साइड में दिए गए फिक्स्ड साइड स्टेप्स की वजह से इस बड़ी SUV में चढ़ना और उतरना थोड़ा आसान हो जाता है. गाड़ी की शोल्डर लाइन साफ और शार्प दिखती है, जो पीछे की लाइट्स से जाकर अच्छे से मिल जाती है. वहीं ऊपर लगे रूफ बार्स साइज में छोटे हैं और ज्यादा दिखावटी नहीं लगते.

MG Majestor में 2.0 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन मिलेगा. Photo: ITG

Majestor की साइज

लंबाई  5,046 मिमी
चौड़ाई 2,016 मिमी
उंचाई 1,876 मिमी
व्हीलबेस 2,950 मिमी
बूट स्पेस 343 लीटर / 1,350 लीटर (थर्ड-रो डाउन)

Fortuner से बड़ी

यदि साइज में इसकी तुलना Toyota Fortuner से करें तो फॉर्च्यूनर की लंबाई करीब 4,795 मिमी, चौड़ाई 1,855 मिमी और ऊंचाई 1,835 मिमी है. और इसमें 2,745 मिमी की व्हीलबेस मिलता है. वहीं Majestor की लंबाई 5,046 मिमी, चौड़ाई 2,016 मिमी और ऊंचाई 1,876 मिमी है. इसका व्हीलबेस 2,950 मिमी का है. MG का दावा है कि ये एसयूवी 810 मिमी तक गहरे पानी से भी आसानी से निकल सकती है, यानी पानी भरे रास्तों में भी यह SUV बेहतर परफॉर्म करेगी. 810 मिमी तक की वॉटर वेडिंग क्षमता इसे ऑफ-रोड के लिए पूरी तरह तैयार बनाती है.

Advertisement

इंजन और परफॉर्मेंस

MG Majestor में सिर्फ एक इंजन ऑप्शन मिलेगा. इसमें 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 215hp की पावर और 478Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यही इंजन Gloster के टॉप वेरिएंट में भी मिलता है. गियरबॉक्स के तौर पर इसमें ZF की 8-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट दी गई है. SUV रियर-व्हील ड्राइव और 4x4 दोनों विकल्पों में आएगी.

MG Majestor में कंपनी ने 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है. Photo: ITG

MG Majestor के केबिन को प्रीमियम बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है. डैशबोर्ड पूरी तरह नया है. इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. केबिन में हर रो के लिए चार्जिंग पॉइंट, स्टोरेज स्पेस और कप होल्डर दिए गए हैं. इसका डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल डिजाइन Gloster से अलग रखा गया है. इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए नया हेड यूनिट और ड्राइवर के लिए अपग्रेड किया हुआ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलता है.

कंपनी इस एसयूवी को 6-सीटर या 7-सीटर लेआउट के साथ पेश कर रही है. सीटें प्रीमियम इमिटेशन लेदर में हैं और केबिन का रंग थीम डार्क रखा गया है. 6-सीटर वर्जन में सेकंड रो यानी दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स मिलती हैं.

मिलते हैं ये फीचर्स

इसमें जेस्चर कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट, वेंटिलेटेड और मसाज फंक्शन वाली इलेक्ट्रिक सीट्स, ट्राइ-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ड्यूल वायरलेस चार्जर मिलते हैं. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस (एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट), 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम और 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग भी दी गई है.

Advertisement

सेफ्टी के लिहाज से इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है. इसमें ड्राइवर फटीग वार्निंग सिस्टम शामिल है, जो ड्राइवर के थकने पर अलर्ट देता है. इसके साथ अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो संभावित हादसों से पहले ही अलर्ट कर देते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement