पानी में उतरने वाला हवाई जहाज लाया था...अब हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूं- नितिन गडकरी

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के लॉन्च के मौके पर अपने भाषण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, "मैं आने वाले समय में कई नई टेक्नोलॉजी लाने वाला हूं. मैं बहुत जल्द हवा में उड़ने वाली बस भी लाउंगा. एक कोने से दूसरे कोने कब पहुंचेंगे पता ही नहीं चलेगा."

Advertisement
नितिन गडकरी ने आज कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. Photo: ITG नितिन गडकरी ने आज कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. Photo: ITG

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

Nitin Gadkari on Flying Bus: उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरों लखनऊ और कानपुर के बीच आज नए एक्सप्रेसवे की आधिकारिक शुरुआत आज से हो गई. तकरीबन 4200 करोड़ रुपये की लागत से बने 63 किलोमीटर लंबे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का शुभारंभ आज केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया. इस मौके पर उन्होंने ऐसी बात कही जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Advertisement

दरअसल, एक्सप्रेसवे के लॉन्च के मौके पर अपने भाषण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, "मैं आने वाले समय में कई नई टेक्नोलॉजी लाने वाला हूं. मैं रोप-वे, केबल कार लेकर आया हूं. पानी में उतरने वाला हवाई जहाज भी मैं लाया था और समुंद्र में उतरा था... अब मैं हवा में चलने वाला बस भी लाने वाला हूं."

उन्होंने कहा कि, "इसके लिए मैं मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम ऑन इलेक्ट्रिसिटी तैयार कर के दूंगा, जो मेरे अंडर आता है. जिससे एक कोने से दूसरे कोने कब पहुंचेगे आपको पता ही नहीं चलेगा." 

कैसा है कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आज उन्नाव के नेवरना पड़रिखुर्द से इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया गया. इस नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी केवल 40 मिनट में ही पूरी की जा सकेगी, जिसके लिए अब तक 3 घंटे तक का समय लग जाता था.

Advertisement

इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद तीनों नेताओं ने खुद कार द्वारा उन्नाव से लखनऊ के सरोजनी नगर तक ट्रायल टेस्ट के लिए सफर किया. इस एक्सप्रेसवे पर अधिकतम स्पीड लिमिट 120 किमी प्रतिघंटा रखी गई है. ख़ास बात ये है कि, इस एक्सप्रेसवे पर केवल चारपहिया और बड़े वाहनों को ही चलने की अनुमति होगी, इस पर दोपहिया वाहन नहीं चल सकेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »