32KM माइलेज, सेकंड हैंड मार्केट में बंपर सेल, इस छोटी कार के दीवाने हुए लोग

सेकंड हैंड कार मार्केट में मारुति सुजुकी का दबदबा है. दूसरे ब्रांड्स के मुकाबले मारुति की कारों की ज्यादा डिमांड होती है, लेकिन इसमें भी कुछ कारों की मांग ज्यादा होती है. ऐसी ही कार स्विफ्ट है, जिसकी सेकंड हैंड मार्केट में लगभग 5 फीसदी की हिस्सेदारी है. ये हिस्सेदारी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि किसी भी दूसरे मॉडल की मांग इतनी ज्यादा नहीं है.

Advertisement
सेकंड हैंड कार मार्केट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट सबसे ज्यादा पॉपुलर कारों में से एक है. (Photo: Unsplash) सेकंड हैंड कार मार्केट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट सबसे ज्यादा पॉपुलर कारों में से एक है. (Photo: Unsplash)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा कारें बेचती है. देश की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कारों की मांग सेकंड हैंड मार्केट में भी अच्छी खासी है. वाहन पोर्टल के आंकड़ों से हमें आसानी से पता चल जाता है कि किसी महीने या किसी साल में लोगों ने सबसे ज्यादा कौन-सी कार खरीदी है. मगर यूज्ड कार मार्केट का सीन दूसरा है.

Advertisement

यूज्ड कार मार्केट में भी मारुति का दबदबा है. साल 2025 में यूज्ड कार मार्केट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) की हिस्सेदारी 4.93 फीसदी है. कार्स24-टीम बीएचपी ने ये डेटा जारी किया है. स्विफ्ट की मेट्रो और नॉन-मेट्रो दोनों ही शहरों में मांग है. मेट्रो शहरों में कार की हिस्सेदारी 5 फीसदी और नॉन-मेट्रो में 4.8 फीसदी है. 

एक साल में कितनी स्विफ्ट बिकती हैं?

वहीं दोनों तरह के शहरों को मिला दें, तो ये हिस्सेदारी 4.93 फीसदी हो जाती है. इस आंकड़े को आप ऐसे समझिए कि 2025 में लगभग 50 लाख कारें यूज्ड मार्केट में ऑर्गनाइज्ड और सेमी-ऑर्गनाइज्ड चैनल से बिकी हैं. इसका 4.93 फीसदी लगभग 2.5 लाख यूनिट्स होती है. यानी एक साल में 2.5 लाख मारुति सुजुकी स्विफ्ट सेकंड हैंड मार्केट में बिकी हैं.
 

नई स्विफ्ट को कंपनी ने 2024 में लॉन्च किया है. (Photo: Maruti Suzuki)

ये आंकड़ा तो ऑर्गनाइज्ड मार्केट प्लेस का है, जिसे ट्रैक किया जा सकता है. लोकल डीलर्स के यहां भी स्विफ्ट की मांग काफी ज्यादा होती है और अगर उन आंकड़ों को भी मिला लिया जाए, तो ये संख्या कहीं ज्यादा होगी. नई कारों की बात करें, तो भी स्विफ्ट की मांग अच्छी खासी है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Maruti ने दिया झटका, अब इतने रुपये में मिलेगी ये दमदार SUV

नई स्विफ्ट भी खूब बिक रही है

मई 2026 में मारुति सुजुकी स्विफ्ट की 17,519 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं पिछले साल कंपनी ने इस कार की 14,135 यूनिट्स को बेचा था. यानी ईयर-ऑन-ईयर कार की सेल में 24 फीसदी की ग्रोथ है. ये नंबर तब का है, जब भारतीय बाजार में लोगों को एसयूवी पसंद आ रही हैं. मारुति सुजुकी स्विफ्ट को टक्कर देने वाली दूसरी हैचबैक कार सेगमेंट में नहीं है. 

अगर स्विफ्ट की सेल्स पर नजर डालें, तो कंपनी इसकी औसतन 14 हजार से 18 हजार यूनिट्स हर महीने पिछले कई सालों से बेच रही है. चूंकि ये कार इतनी बड़ी संख्या में बिक रही है, तो यूज्ड कार मार्केट में इसकी डिमांड अच्छी खासी है. इसके अलावा स्विफ्ट के साथ मारुति का भरोसा है. यानी कार की सर्विस और पार्ट्स को लेकर लोगों को चिंता नहीं करनी होगी.

यह भी पढ़ें: 10 साल तक सर्विस की नो टेंशन! Maruti का धांसू प्लान लॉन्च

नई स्विफ्ट 2024 में लॉन्च हुई है. कंपनी ने इसमें 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर इंजन वाला जेड सीरीज का इंजन दिया है. ये इंजन 82 पीएस की पावर प्रोड्यूस करता है. नई स्विफ्ट पहले के मुकाबले हल्की है. इसे आप पेट्रोल के साथ सीएनजी में भी खरीद सकते हैं. अब इसकी सेफ्टी भी बेहतर हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »