Maruti ने दिया झटका, अब इतने रुपये में मिलेगी ये दमदार SUV

20 June 2026

By: Aajtak Auto

महंगी हुईं मारुति की कारें

मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है. कई दूसरी कंपनियों ने भी अपनी कारों को बढ़ते इनपुट कॉस्ट की वजह से महंगा किया है. 

Photo: marutisuzuki.com

30 हजार तक हुई महंगी

मई में मारुति ने सिर्फ ये जानकारी दी थी कि उनकी गाड़ियां 30 हजार रुपये तक महंगी होंगी. हालांकि, अब कंपनी ने नई कीमतों को जारी कर दिया है.

Photo: marutisuzuki.com

कब से बढ़ी हैं कीमतें? 

बढ़ी हुई कीमतें 14 जून से लागू हुई हैं. कंपनी ने सबसे ज्यादा अपनी इलेक्ट्रिक कार की कीमतों में इजाफा किया है. ये कार अब 30 हजार रुपये ज्यादा में आएगी. 

Photo: marutisuzuki.com

सबसे ज्यादा इजाफा हुआ

हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी ई-विटारा की. इस कार की कीमतें 30 हजार रुपये तक बढ़ाई गई हैं. ये इजाफा अलग-अलग वेरिएंट में अलग-अलग है. 

Photo: marutisuzuki.com

कितनी है कीमत? 

कार का बेस वेरिएंट अभी भी 15.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. वहीं BaaS के तहत कीमत 10.99 लाख रुपये और 3.99 रुपये प्रति KM से शुरू होती है.

Photo: marutisuzuki.com

मिड वेरिएंट का प्राइस

सबसे ज्यादा इजाफा कार के मिड वेरिएंट की कीमत में हुआ है. ई-विटारा का जीटा वेरिएंट 17.49 लाख रुपये से बढ़कर 17.79 लाख रुपये का हो गया है.

Photo: marutisuzuki.com

टॉप वेरिएंट का दाम

टॉप वेरिएंट अल्फा की बात करें, तो इसके डुअल टोन मॉडल की कीमत 20.01 रुपये से बढ़कर 20.21 लाख रुपये हो गई है. ये सभी कीमतें एक्स शोरूम हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

दो बैटरी मिलती हैं 

बेस वेरिएंट में कंपनी 49kWh की बैटरी देती है, जबकि मिड और हायर वेरिएंट में 61kWh की बैटरी मिलती है. इसमें सिंगल स्पीड इलेक्ट्रिक 2WD ट्रांसमिशन मिलता है. 

Photo: marutisuzuki.com

रेंज कितनी मिलेगी

बेस वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 440 किलोमीटर है, जबकि अल्फा और जीटा वेरिएंट सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर तक चल सकते हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

Read Next