होंडा टू-व्हीलर के लिए जुलाई का महीना शानदार रहा है. कंपनी ने इस महीने पिछले साल और पिछले महीने के मुकाबले ज्यादा सेल की है. जुलाई 2026 में होंडा की कुल सेल 5,42,934 यूनिट्स तक पहुंच गई है. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी ने 5.35 फीसदी की ग्रोथ रजिस्टर की है. जुलाई 2025 में होंडा टू-व्हीलर्स की सेल 5,15,378 यूनिट्स पर थी.
कंपनी ने जून 2026 के मुकाबले भी जुलाई में ज्यादा सेल की है. घरेलू मार्केट में होंडा ने 4,76,436 यूनिट्स बेची हैं. वहीं 35.58 फीसदी की ग्रोथ के साथ एक्सपोर्ट 66,498 यूनिट्स पर पहुंच गया है. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर भारत में नए मॉडल्स लॉन्च करने वाली है. ऐसे में अच्छी सेल्स कंपनी को आगे बढ़ने का कॉन्फिडेंस देगी. आइए सेल्स के इन आंकड़ों को डिकोड करते हैं
वित्तवर्ष 2027 के शुरुआती चार महीने यानी अप्रैल से जुलाई के बीच कंपनी ने 21.54 लाख से ज्यादा दोपहिया बेची हैं, जो 13.97 फीसदी की ग्रोथ है. कंपनी ने 122 दिनों में औसतन हर दिन 17,656 यूनिट्स बेची हैं. घरेलू मार्केट के साथ ही कंपनी का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है. पिछले चार महीनों में कंपनी ने 2.64 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर एक्सपोर्ट किए हैं.
यह भी पढ़ें: आ रहा भारत का पहला E85 स्कूटर, Honda ADV 160 से उठा पर्दा
होंडा की तेज ग्रोथ के नंबर्स ऐसे वक्त पर आए हैं, जब कंपनी देश में अपने सबसे बड़े लॉन्च की तैयारी कर रही है. कंपनी ने हाल में ही एक इवेंट का आयोजन किया है, जिसमें होंडा ने 10 नई बाइक्स और स्कूटर को दिखाया है. इन्हें आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा.
ये बाइक और स्कूटर धीरे-धीरे भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाएंगे. इसमें कई नए नाम हैं, जो मार्केट में पहली बार एंट्री करेंगे. होंडा एडीवी 160 एक एडवेंचर स्ट्रीट स्कूटर है, जिसे कंपनी ला रही है. ये देश का पहला फ्लेक्स फ्यूल स्कूटर होगा. यानी आप इसे इथेनॉल पर भी चला सकेंगे.
यह भी पढ़ें: 5 गियर और 500cc का इंजन, शुरू हुई Honda बाइक की बुकिंग
इसके अलावा कंपनी सीबी500 रोडस्टर, रिबेल 300 और रिबेल 500, एक्सआर 300 एल डुअल स्पोर्ट मोटरसाइकिल, एक्सआर 300 रैली एडवेंचर टूअर्र और क्यूसी 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लाएगी. होंडा ने अपनी मौजूदा सीबी 350, सीबी350 सी और सीबी 350 आरएस को नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया है.
अभिषेक मिश्रा