30 July 2026
By: Aajtak Auto
होंडा ने हाल में ही अपनी 10 बाइक्स और स्कूटर्स को पेश किया है. ये प्रोडक्ट्स धीरे-धीरे भारतीय बाजार में आएंगे. इस लिस्ट में होंडा की कुछ बड़ी बाइक्स भी शामिल हैं.
Video: honda2wheelersindia.ciodm
होंडा डीलर्स ने ऐसी ही एक बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है. हम बात कर रहे हैं होंडा सीबी 500 (Honda CB500) की, जो अभी लॉन्च नहीं हुई है.
Photo: bigwingblr.com
बाइक की लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. चुनिंदा होंडा बिगविंग डीलरशिप ने इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है.
Photo: bigwingblr.com
Honda CD500 में 501 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 27 एचपी की पावर और 43.3 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा.
Photo: bigwingblr.com
ये बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी. होंडा की इस बाइक में टॉर्क पर ज्यादा जोर दिया गया है. इसे रोजमर्रा की आरामदायक राइड के लिए बनाया गया है.
Photo: honda2wheelersindia.com
सीबी 500 में टीयरड्रॉप शेप फ्यूल टैंक, राउंड एलईडी हेडलैम्प, सिंगल पीस सीट और सिंपल टेल लैंप मिलेगा. फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक मिलेंगे.
Photo: honda2wheelersindia.com
ये बाइक तीन वेरिएंट में आएगी. एंट्री लेवल वर्जन में एलॉय वील्स मिलेंगे, जबकि दूसरे वेरिएंट्स में क्रॉस स्पोक ट्यूबलेस वील मिलेंगे.
Photo: honda2wheelersindia.com
होंडा ने अभी इस बाइक की सभी डिटेल्स से पर्दा नहीं उठाया है. कंपनी कीमत और फीचर्स के ऐलान के लिए एक इवेंट का आयोजन करेगी.
Photo: honda2wheelersindia.com
इसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड की बड़ी मोटरसाइकिल्स और बीएसए गोल्ड स्टार 650 जैसी बाइक से होगा.
Photo: honda2wheelersindia.com