आ रहा भारत का पहला E85 स्कूटर, Honda ADV 160 से उठा पर्दा

होंडा ने भारतीय बाजार में 10 नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाया है. ये सभी प्रोडक्ट्स आने वाले दिनों में भारत में लॉन्च होंगे. इसमें मोटरसाइकिलें, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं. इन सभी में होंडा का मैक्सी स्कूटर चर्चा में है, जो जल्द ही लॉन्च हो सकता है. ये स्कूटर 157 सीसी के इंजन के साथ आएगा. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

Advertisement
Honda ADV160 देश का पहला E85 फ्यूल पर चलने वाला स्कूटर होगा. (Photo: ITG) Honda ADV160 देश का पहला E85 फ्यूल पर चलने वाला स्कूटर होगा. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

होंडा टू-व्हीलर ने इस हफ्ते भारत में एक बड़ा इवेंट किया. इस इवेंट में कंपनी ने 10 अपकमिंग प्रोडक्ट्स को रिवील किया है. इस लिस्ट में बड़े इंजन वाली मोटरसाइकिल के साथ एडवेंचर स्टाइल मैक्सी स्कूटर भी शामिल है. ये स्कूटर जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है. ये देश का पहला स्कूटर होगा जो ई85 फ्यूल पर दौड़ेगा. 

हम बात कर रहे हैं होंडा एडीवी 160 (Honda ADV 160) की. इस स्कूटर से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है. कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर को भारत में तैयार किया जाएगा. साथ ही कंपनी इस स्कूटर को फ्यूचर में भारत से एक्सपोर्ट करने की भी योजना में है. 

Advertisement

क्या होगा स्कूटर में खास? 

होंडा एडीवी 160 देश का पहला स्कूटर होगा, जो ई85 फ्यूल पर दौड़ेगा. ये स्कूटर 157 सीसी के सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आएगा, जो 16.3 बीएचपी की पावर और 14.9 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. इसके साथ सीवीटी गियरबॉक्स मिलेगा. होंडा इस स्कूटर को फ्यूचर रेडी रूप में ला रहा है. 

यह भी पढ़ें: भूल जाएंगे Bullet और Yezdi… आ रही है धांसू Honda Rebel

ये स्कूटर रग्ड डिजाइन और शार्प बॉडी के साथ आएगा. इसमें बड़ी एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और ट्विन एलईडी हेडलैम्प्स मिलेंगे. इसमें ब्लॉक पैटर्न टायर्स, अपराइट राइडिंग पोजिशन और ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस मिलेगा. होंडा ने इस स्कूटर को सिटी एडवेंचर के तौर पर पेश किया है. 

फीचर्स की होगी भरमार 

एडीवी 160 प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी. इसमें फुल कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जो होंडा रोडसिंक स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलेगी. इसकी मदद से यूजर्स को नेविगेशन और कम्युनिटेशन फंक्शन मिलता है. स्कूटर में टॉर्क कंट्रोल, सिंगल चैनल एबीएस, यूएसबी चार्जिंग सॉकेट और 27 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Honda का महा-लॉन्च, भारत में लाई 10 बाइक और स्कूटर, बढ़ेगा मुकाबला  

स्कूटर में टेलीस्कोपिक फ्रंट फ्रॉक और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं. होंडा एडीवी 160 में 14 इंच का फ्रंट वील और 13 इंच का रियर वील मिलेगा. इसका वजन लगभग 133 किलोग्राम होगा. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और कीमत का ऐलान नहीं किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »