भूल जाएंगे Bullet और Yezdi… आ रही है धांसू Honda Rebel 

25 July 2026

By: Aajtak Auto

10 मॉडल किए रिवील

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया भारत में कई गाड़ियों को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस हफ्ते 10 मॉडल्स को रिवील किया है. 

Video: honda2wheelerin

स्कूटर-बाइक दोनों शामिल

इसमें बाइक और स्कूटर दोनों शामिल हैं. होंडा भारतीय बाजार में एडवेंचर स्कूटर से लेकर क्रूजर मोटरसाइकिल तक लेकर आ रही है. 

Photo: powersports.honda.com

आ रही Rebel 300

ऐसी ही एक मोटरसाइकिल रिबेल 300 (Rebel 300) है. ये बाइक भारत में असेंबल की जाएगी, जिससे कीमत कॉम्पिटिटिव रखी जा सकेगी. 

Photo: powersports.honda.com

दमदार इंजन मिलेगा 

इसमें 286 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड सिलेंडर मिलेगा, जो 30 बीएचपी की पावर और 27.4 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. 

Photo: powersports.honda.com

6 स्पीड गियरबॉक्स 

बाइक में 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है. भारत में ये कंपनी इसे ई-क्लच के साथ भी लॉन्च कर सकती है.

Photo: powersports.honda.com

राइडिंग होगी आसान 

रिबेल 300 की सीट हाइट काफी कम है, जिसकी वजह से छोटी हाइट वाले राइड्स को इसे चलाने में कोई दिक्कत नहीं होगी. 

Photo: powersports.honda.com

क्या होगा खास? 

इसमें डुअल चैनल एबीएस, 16 इंच एलॉय वील और 11.2 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा. बाइक का वजन 191 किलोग्राम है. 

Photo: powersports.honda.com

सब कुछ राउंड 

कॉस्मेटिक की बात करें, तो कंपनी इसमें राउंड हेडलाइट, राउंड इंडिकेटर और राउंड डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देगी. 

Photo: powersports.honda.com

रिबेल 500 भी आएगी

भारत में कंपनी इसे फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च कर सकती है. इसके साथ ही कंपनी रिबेल 500 को भी वापस लेकर आएगी.

Photo: powersports.honda.com

Read Next