6.10 करोड़ कीमत, सिंगल चार्ज में 530KM की रेंज, पहली Ferrari EV हुई लॉन्च

फेरारी का नाम सुनते ही दिमाग में तेज रफ्तार, एग्जॉस्ट की गूंजती आवाज और दमदार सुपरकारों की तस्वीर आती है. लेकिन इटालियन कार कंपनी ने अपनी पहचान को एक बिलकुल नए दौर में पहुंचा दिया है. फेरारी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Ferrari Luce को लॉन्च किया है, जो 1035 हॉर्सपावर की ताकत के साथ आती है.

Advertisement
Ferrari Luce कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है. (Photo: Ferrari) Ferrari Luce कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है. (Photo: Ferrari)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

इटालियन कार मैन्युफैक्चर्र फेरारी (Ferrari) ने इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल फेरारी लूस (Ferrari Luce) को लॉन्च किया है. ये कार नए एक्सटीरियर डिजाइन और एक नए इंटीरियर डिजाइन के साथ आती है, जिसकी तस्वीरें कंपनी ने जारी की हैं. 

फेरारी को उसकी स्पोर्ट्स और सुपरकारों के लिए जाना जाता है. गाड़ियों की चाहत करने वालों के दिल में फेरारी की एक अलग जगह है. अब कंपनी ने अपनी उसी पहचान को इलेक्ट्रिक अवतार में उतारने की कोशिश की है. फेरारी लूस को कंपनी ने बिलकुल ही अलग अवतार में पेश किया है. 

Advertisement

ये कार दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करती है. इसमें 1035 एचपी की पावर और 530 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है. लूस दिखाती है कि एक मॉडर्न फेरारी कैसी होगी. हालांकि, कार के डिजाइन को लेकर लोगों के मिक्स ओपिनियन हैं. ये किभी भी ट्रेडिशनल सुपरकार से अलग डिजाइन के साथ आती है. 

जॉनी आईव ने किया है डिजाइन

कार को फेरारी के सेंट्रो स्टाइल ने लवफ्रॉम (LoveFrom) के साथ मिलकर तैयार किया है. लवफ्रॉम एक डिजाइनिंग फर्म है, जिसकी स्थापना जॉनी आईव ने की है. जॉनी आईव को आईफोन और दूसरे ऐपल प्रोडक्ट्स के डिजाइन के लिए जाना जाता है. लूस में एयरोडायनामिक का खास ध्यान रखा गया है. 

ये कार 5 मीटर से लंबी है. (Photo: Ferrari) 

यह भी पढ़ें: 10.37 करोड़ कीमत, 330Kmph टॉप स्पीड... Ferrari 849 Testarossa भारत में लॉन्च

इस कार की लंबाई 5019 एमएम है और ये पुरोसांगु से नीचे आती है. लूस में टीयरड्रॉप शेप वाला पैसेंजर सेल दिया गया है, जो एलुमिनियम बॉडी के साथ आता है. फ्रंट सीट में विंग जैसा स्ट्रक्चर दिया गया है. वहीं कार का हूड और विंडशील्ड ऐसे मर्ज होते हैं. कार के हर हिस्से को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे एयरफ्लो को बेहतर किया जा सके. 

Advertisement

कार में क्या कुछ है खास?

फेरारी लूस में 23 इंच के फ्रंट और 24 इंच के रियर व्हील्स दिए गए हैं. रियर साइड में एक राउंड टेललैम्प मिलता है, जो कार को अलग लुक देता है. कैबिन में भी आपको अलग तरह का एक्सपीरियंस मिलेगा, जो इसके सिंपल और प्रीमियम होने का एहसास कराता है. 

सेंटर स्क्रीन को पैसेंजर की ओर घुमाया जा सकता है, जिससे एक अलग स्क्रीन की जरूरत नहीं होती है. कार 5 सीट लेआउट के साथ आती है. रियर सीट के कंफर्म को बेहतर किया गया है. कार में क्वाड मोटर सेटअप दिया गया है, जो हर व्हील को अलग-अलग पावर देते हैं. 

कार का इंटीरियर सिंपल और क्रिएटिव है. (Photo: Ferrari)

यह भी पढ़ें: iPhone जैसा केबिन... हेलिकॉप्टर जैसी स्टार्टिंग! देखें Ferrari की पहली EV

कार का रियर मोटर 355kW की पावर प्रोड्यूस करता है. वहीं फ्रंट के दोनों पहियों में 105kW की पावर वाले मोटर्स लगाए गए हैं. कार के चारों पहियों को मिलाकर कुल 1035 एचपी की पावर मिलती है. कार में 800 वोल्ट की बैटरी दी गई हैं. ये कार 350kW तक की चार्जिंग सपोर्ट करती है. 

फुल चार्ज में ये कार 530 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. वहीं इसकी कीमत 5,50,000 यूरो (लगभग 6.10 करोड़ रुपये) से शुरू होती है. इसमें कई सारे कस्टमाइजेशन के विकल्प भी मिलते हैं. कार के पावरट्रेन पर कंपनी 8 साल और अनलिमिटेड माइलेज की वारंटी दे रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement