iPhone जैसा केबिन... हेलिकॉप्टर जैसी स्टार्टिंग! देखें Ferrari की पहली EV  

10 Feb 2026

By; Ashwin Satyadev

फेरारी की पहली EV

दुनिया भर में अपने पावरफुल स्पोर्ट कार के लिए मशहूर इटैलियन कार निर्माता कंपनी फेरारी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है.

Photo: Ferrari.com

Ferrari Luce

फेरारी ने अपनी इस पहली इलेक्ट्रिक कार के नाम का खुलासा किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को 'Ferrari Luce' नाम दिया गया है.

Video: Ferrari.com

नाम का खास मतलब

ये एक इतालवी शब्द है जिसे (Lu-chey) प्रोनाउंस करेंग, जिसका अर्थ इटैलियन लैंग्वेज में लाइट होता है.

Photo: Ferrari.com

कार बाजार में हलचल

फेरारी की इस इलेक्ट्रिक कार ने बाजार में आने से पहले ही कार बाजार में हचलच मचा दी है. Ferrari Luce को मई में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा.

Photo: Ferrari.com

केबिन की पहली झलक

कंपनी ने इसके इंटीरियर की पहली झलक दिखाकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. इसका केबिन बेहद ही यूनिक और स्टाइलिश है.

Photo: Ferrari.com

जॉनी आइव का डिजाइन

Ferrari Luce का इंटीरियर और एक्सटीरियर LoveFrom नाम की डिजाइन फर्म ने तैयार किया है, जिसके को-फाउंडर एप्पल के पूर्व डिजाइन चीफ जॉनी आइव हैं.

Photo:Wiki

एप्पल का डिज़ाइन टच

यही वजह है कि केबिन के अंदर एप्पल आईफोन जैसे क्लीन लेकिन प्रीमियम डिजाइन की झलक साफ तौर पर देखने को मिलती है.

Photo: Ferrari.com

एनोडाइज्ड एल्युमिनियम

इसमें एनोडाइज्ड एल्युमिनियम और मजबूत ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, जो एप्पल प्रोडक्ट्स की याद दिलाता है.

Photo: Ferrari.com

रेट्रो और एनालॉग

फेरारी ने अपनी पहली ईवी में रेट्रो और एनालॉग फील को खास जगह दी है. थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील 1950 और 60 के दशक की फेरारी कारों से इंस्पायर्ड है. 

Photo: Ferrari.com

फिजिकल बटन

इसमें इंडिकेटर, वाइपर, क्रूज कंट्रोल और ड्राइविंग मोड के लिए फिजिकल बटन दिए गए हैं. लाल रंग में फिनिश किया गया मानेत्तीनो स्विच भी मौजूद है.

Photo: Ferrari.com

ड्राइविंग मोड्स

इसके साथ एक नॉब दिया गया है, जिससे आइस, वेट, ड्राइ, स्पोर्ट और परफॉर्मेंस मोड चुने जा सकते हैं.

Photo: Ferrari.com

टचस्क्रीन 

आज के दौर में टचस्क्रीन जरूरी है, लेकिन फेरारी ने पूरा डैशबोर्ड स्क्रीन से नहीं भरा है. यहां 10 इंच का टैबलेट जैसा स्क्रीन दिया गया है.

Photo: Ferrari.com

टॉगल स्विच

टचस्क्रीन के नीचे मीडिया और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए टॉगल स्विच दिए गए हैं, जबकि ऊपर एक खास घड़ी दी गई है.

Photo: Ferrari.com

एनालॉग वॉच

यह घड़ी दिखने में एनालॉग है, लेकिन इसमें डिजिटल डिस्प्ले है और इसे कंपास या लैप टाइमर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

Photo: Ferrari.com

डिजिटल क्लस्टर

Ferrari Luce में 12.5 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो देखने में एनालॉग डायल जैसा लगता है. असल में यह एक मल्टी-लेयर OLED स्क्रीन है.

Photo: Ferrari.com

क्लस्टर के फीचर्स

बीच वाला डायल स्पीड दिखाता है और इसमें फिजिकल निडल भी दी गई है. बाकी दो डायल ड्राइव मोड के हिसाब से बदले जा सकते हैं.

Photo: Ferrari.com

सेंटर कंसोल

सेंटर कंसोल फ्लोटिंग डिजाइन में है, जिसमें लेदर और ग्लास का इस्तेमाल किया गया है. इसमें ड्राइव सिलेक्टर के लिए छोटा सा ग्लास नॉब दिया गया है.

Photo: Ferrari.com

मैजिकल चाबी

सबसे खास है चाबी रखने की जगह. कार स्टार्ट करने के लिए चाबी को इसमें दबाना होता है. जैसे ही चाबी अपनी जगह पर क्लिक होती है, कार स्टार्ट हो जाती है.

Photo: Ferrari.com

1 साल में बना ये फीचर

फेरारी इसे चाबी से कार में पावर ट्रांसफर होने का प्रतीक बताती है. जॉनी आइव के मुताबिक इस फीचर को परफेक्ट बनाने में करीब एक साल का समय लगा.

Photo: Ferrari.com

हेलिकॉप्टर जैसा लॉन्च कंट्रोल

लॉन्च कंट्रोल सिस्टम ड्राइवर के सिर के ऊपर लगे एक ग्रिप को खींचकर एक्टिव किया जाता है, ठीक हेलिकॉप्टर की तरह.

Photo: Ferrari.com

लाइट कंट्रोल

इसके आसपास बाहर की लाइट्स, जैसे फॉग लैंप, कंट्रोल करने के स्विच दिए गए हैं. जिन्हें आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है.

Photo: Ferrari.com

मिलते हैं ये कंफर्ट फीचर्स

कम्फर्ट के लिए सेंटर कंसोल में कपहोल्डर, स्टोरेज स्पेस, बूट ओपन बटन, सेंट्रल लॉकिंग और सभी विंडो के लिए भी स्विच दिए गए हैं.

Photo: Ferrari.com

पीछे बैठने वालों को भी सुविधा

पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए भी एक टचस्क्रीन दी गई है, जिसमें स्पीड, लैप टाइम और दूसरी जानकारी मिलती है.

Photo: Ferrari.com

Read Next