'मैं तो ₹500 का भी भरा लूंगा, आम आदमी का क्या', धमकी के बाद E20 पर पंजाबी सिंगर ने फिर उठाए सवाल

E20 Petrol Controversy: पंजाबी सिंगर रेशम सिंह इससे पहले भी E20 के विरोध में वीडियो शेयर कर चुके हैं. जिसको लेकर उन्हें धमकियां भी मिली थीं. अब एक बार फिर से उन्होंने सरकार से प्योर पेट्रोल के लिए अपील की है.

Advertisement
सिंगर का कहना है कि E20 का वीडियो शेयर करने पर उन्हें धमकी मिली थी. Photo: Screengrab सिंगर का कहना है कि E20 का वीडियो शेयर करने पर उन्हें धमकी मिली थी. Photo: Screengrab

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST

पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने इथेनॉल ब्लेंडेड E20 पेट्रोल पर सवाल उठाते हुए कहा था कि, उनकी डिफेंडर एसयूवी मिलावटी पेट्रोल के चलते चलते-चलते बंद हो गई थी. एक बार फिर रेशम का नया वीडियो चर्चा में हैं, जिसमें वो सरकार ने प्योर पेट्रोल की कीमत कम करने की मांग कर रहे हैं, उनका कहना है कि आखिर एक आम आदमी इतना महंगा प्रीमियम पेट्रोल कैसे भरवा सकता है.

Advertisement

हरियाणा के रहने वाले रेशम सिंह अनमोल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो एक पेट्रोल पर पहुंचते हैं और पेट्रोल पंप कर्मचारी से पूछते हैं कि "XP100 है क्या, जिसका जवाब कर्मचारी हां में देता है. फिर रेशम कहते हैं कि, शुक्र है कि प्रीमियम पेट्रोल है. वो अपनी डिफेंडर एसयूवी में XP100 प्रीमियम पेट्रोल डलवाते हैं और कहते हैं कि, "भगवान का शुक्र है कि प्रीमियम पेट्रोल मिल गया. मुझे लगातार कई लोगों के मैसेज आ रहे हैं कि, माइलेज कम हो रहा है. "

रेशम ने कहा कि, "XP100 बहुत ही मुश्किल से मिल रहा है जिसकी कीमत 167 रुपये लीटर है. मैंने आज अपने डिफेंडर में 13,000 रुपये का पेट्रोल डलवाया है,  मैं तो 500 रुपये लीटर भी भरवा सकता हूं, लेकिन आम आदमी का क्या? मैं सरकार से अपील करता हूं कि, वो प्योर पेट्रोल की कीमत कम करे और तकरीबन हर पेट्रोल पंप पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराए."

Advertisement

 

 

बता दें कि, इससे पहले भी रेशम सिंह E20 पेट्रोल पर सवाल खड़े कर चुके हैं. बीते 23 जुलाई को रेशम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा था कि, उनकी डिफेंडर एसयूवी अचानक चलते-चलते बंद हो गई थी. जिसे सर्विस स्टेशन भेजा गया, जहां उन्हें बताया गया कि गाड़ी का फ्यूल पंप (Fuel Pump) खराब हो चुका है. इसके लिए रेशम ने नॉर्मल E20 पेट्रोल को जिम्मेदार ठहराया था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें कई तरह की प्रतिक्रिया मिली थी.

इसके अलावा 28 जुलाई को रेशम ने एक वीडियो जारी कर कहा कि, "पिछले वीडियो में इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल को लेकर सवाल उठाए जानें पर उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि, वो प्रोपेगैंडा फैला रहे हैं और व्यक्तिगत लाभ के लिए इस तरह के वीडियो शेयर कर रहे हैं." इस वीडियो में सिंगर ने अपनी एसयूवी की रिपेयरिंग का बिल दिखाते हुए कहा कि, मैं कोई प्रोपेगैंडा नहीं फैला रहा हूं कि, बल्कि खराब फ्यूल के चलते मेरी गाड़ी का फ्यूल पंप वाकई खराब हो गया था. 

E20 को लेकर देश भर में घमासान मचा हुआ है. ज्यादातर लोगों की शिकायत है कि, इथेनॉल ब्लेंडेड फ़्यूल के इस्तेमाल के बाद उनके वाहनों का माइलेज कम हुआ है और मेंटनेंस कॉस्ट बढ़ा है. सरकार भी इस बात को संसद में मान चुकी है कि, पुराने वाहनों के माइलेज तकरीबन 6% तक की गिरावट आ सकती है. इसके अलावा वाहनों के रबर पार्ट्स भी ख़राब हो सकते हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »