Remove windshield fog: कार के शीशे पर जमा फॉग चुटकियों में होगी गायब, इन तरीकों का करें यूज

Car windshield fog: बारिश में कार की विंडस्क्रीन पर फॉग का आना सामान्य है. ऐसा सिर्फ बारिश में नहीं बल्कि ठंड में भी होता है. लेकिन इसका हल क्या है. दरअसल, कार के अंदर और बाहर का टेम्परेचर अलग होने की वजह से विंडस्क्रीन पर नमी की परत जमा हो जाती है. आइए जानते हैं इस नमी से आपको कैसे छुटकारा मिलेगा.

Advertisement
बारिश में विंडस्क्रीन पर कई बार फॉग जमा हो जाता है. (Photo: Pexels) बारिश में विंडस्क्रीन पर कई बार फॉग जमा हो जाता है. (Photo: Pexels)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST

बारिश या ठंड में अक्सर कार की विंडस्क्रीन (आगे वाले शीशे) पर फॉग आ जाता है. इसकी वजह कार के अंदर और बाहर के टेम्परेचर में अंतर होना होता है. यानी जब कार के अंदर और बाहर का तापमान अलग होता है, तो शीशे पर फॉग जमा होती है. बारिश में शीशे में जमा हुई नमी की ये परत किसी हादसे की वजह बन सकती है. कई लोग इसे साफ करने के लिए बार-बार शीशे को पोंछते हैं. 

Advertisement

हालांकि, इस धुंध को हटाने के कई दूसरे तरीके भी हैं. शीशे पर जमा इस फॉग की वजह से सड़क साफ नहीं दिखती है. बारिश में एक ओर जहां रास्ता लगातार गिरते पानी की वजह से साफ-साफ नजर नहीं आता है. वहीं शीशे पर जमा फॉग विजिबिलिटी को और खराब बना देता है. यानी बारिश और फॉग दोनों की वजह से रास्ता साफ नहीं दिखता है.

कैसे फॉग को कर सकते हैं दूर?

इस तरह की समस्या का सामना आपको भी कार चलाते हुए करना पड़ सकता है. सबसे पहला और आसान तरीका है कार में मौजूद डी-फॉगर का इस्तेमाल करना. डी-फॉगर इस समस्या का बड़ा हल है, जो लेटेस्ट और फीचर रिच कारों में मिलता है. 

अगर आपकी कार में डी-फॉगर दिया गया है, तो आपको उसे ऑन करना चाहिए. जैसे ही आप डी-फॉगर को ऑन करते हैं तो शीशे पर जमा फॉग तुरंत ही हट जाती है. ये टेक्नोलॉजी विंडस्क्रीन के बाहर और अंदर के टेम्परेचर को बैलेंस कर देती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 30 दिनों में 1,93,735 ने खरीदी इलेक्ट्रिक दोपहिया, बढ़ रहा मार्केट

इसके अलावा आप कार में एसी को चलाकर भी कैबिन में आई नमी को कम कर सकते हैं. आप ब्लोअर का इस्तेमाल करके भी शीशे पर जमा फॉग को हटा सकते हैं. इसके लिए ब्लोअर के एयरफ्लो को आपको सीधे फ्रंट विंडस्क्रीन पर सेट करना होगा, जिससे फॉग छट जाएगी. 

इन तरीकों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

बारिश के वक्त कार में रिसर्कुलेशन मोड को बंद कर देना चाहिए. बारिश में फ्रेश एयर मोड का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प है. इससे गाड़ी में नमी कम जमा होगी. कुछ लोग फॉग से बचने के लिए एंटी फॉग स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं. बाजार में ऐसे कई सारे स्प्रे मिलते हैं, जिन्हें आप यूज कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 210Km रेंज... 36 मिनट में चार्ज! आ रही Alto से छोटी इलेक्ट्रिक कार

गंदे शीशे पर फॉग और धब्बे जल्दी इकट्ठा हो सकते हैं. इसलिए आपको विंडस्क्रीन को साफ रखना चाहिए. इसके लिए आप माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. कार के अंदर मौजूद नमी की वजह से विंडस्क्रीन पर फॉग बनने का रिस्क बढ़ जाता है. इसलिए कोशिश करें की बारिश में कार में गिले कपड़े ना रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »