टाटा मोटर्स ने तकरीबन दो सालों के बाद अपनी मशहूर और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी Punch EV के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. कंपनी ने इस कार में सेगमेंट का सबसे बड़ा बैटरी पैक (40kWh) दिया है. जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक का ड्राइविंग रेंज देगी. (Photo: ITG)
Tata Punch को कंपनी ने दो अलग-अलग तरह से बाजार में उतारा है. बैटरी के साथ इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसके अलावा कंपनी ने इसके लिए BaaS मॉडल भी लॉन्च किया है, जिसके तहत इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है. इस स्कीम के तहत ग्राहकों को बैटरी रेंटल के लिए 2.6 रुपये प्रतिकिमी के हिसाब से EMI देनी होगी. (Photo: ITG)
इलेक्ट्रिक कारों के मामले में बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) सब्सक्रिप्शन प्लान एक ऐसा मॉडल होता है जिसमें गाड़ी की बैटरी कार की कीमत में शामिल नहीं होती है. बल्कि उसे अलग से किराये या उपयोग के हिसाब से लिया जाता है. इस सब्सक्रिप्शन मॉडल में ग्राहक को EV खरीदते समय कम शुरुआती कीमत चुकानी पड़ती है, क्योंकि बैटरी की बड़ी लागत हट जाती है. (Photo:ITG)
Punch EV Facelift में नया फ्रंट बंपर दिया गया है, जिसमें अब क्लोज्ड ग्रिल और ज्यादा क्लीन डिजाइन देखने को मिलता है. पहले हेडलैंप्स को जोड़ने वाला ब्लैक ट्रिम हटा दिया गया है. हालांकि Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट को और बीच में कर दिया गया चार्जिंग फ्लैप पहले जैसा ही रखा गया है. (Photo: ITG)
पंच इलेक्ट्रिक के साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें 16 इंच के नए एयरो ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो टाटा की बड़ी इलेक्ट्रिक कारों से इंस्पायर्ड नज़र आते हैं. पीछे की तरफ अब कनेक्टेड LED टेललैंप दिए गए हैं, जो पेट्रोल पंच जैसे ही हैं. (Photo: ITG)
कार की साइज में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसकी लंबाई 3,880 मिमी, चौड़ाई 1,742 मिमी और उंचाई 1,622 मिमी है. इसमें 2,445 मिमी का व्हीलबेस और 195 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इसकी वॉटर वेडिंग क्षमता 450 मिमी बताई गई है और इसमें 366 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. (Photo: ITG)
इसके इंटीरियर में डैशबोर्ड का ओवरऑल लेआउट पहले जैसा ही है. इसमें ड्यूल टोन कलर थीम और नए ट्रिम फिनिश दिए गए हैं. टॉप वेरिएंट्स में 10.25 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, जो कार को प्रीमियम फील देता है. (Photo: ITG)
नई Punch EV में कंपनी ने फीचर्स की लंबी लिस्ट दी है, जो इसे टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और आराम के मामले में खास बनाती है. इसमें i-FATC टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ड्राइविंग कंडीशन के हिसाब से बेहतर कंट्रोल और परफॉर्मेंस देती है. इसके साथ मल्टी-मोड रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जिससे ब्रेक लगाने पर एनर्जी रिकवर होकर बैटरी चार्ज होती है. (Photo: ITG)
ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें दो ड्राइव मोड दिए गए हैं, जिनमें सिटी और स्पोर्ट मोड शामिल हैं. कनेक्टेड फीचर्स के तौर पर कार में iRA.ev सिस्टम और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी दी गई है. कंपनी का दावा है कि इसमें 50 से ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी फीचर्स मौजूद हैं. (Photo: ITG)
इसके अलावा हिल होल्ड असिस्ट फीचर चढ़ाई पर कार को पीछे फिसलने से रोकता है. i-हाई बीम अलर्ट रात में ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाता है. आगे की तरफ पावर विंडो और साइड इंडिकेटर के साथ ORVM दिए गए हैं. (Photo: ITG)
कम्फर्ट को ध्यान में रखते हुए कार में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है. iTPMS सिस्टम टायर प्रेशर की जानकारी देता है. पीछे की सीट पर एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं. इसमें लोअर वेरिएंट में 15 इंच के स्टील व्हील और हायर वेरिएंट में अलॉय व्हील्स मिलते हैं. स्टील व्हील के साथ हब कैप भी मिलता है. पार्किंग को आसान बनाने के लिए रियर पार्किंग सेंसर्स भी दिए गए हैं. (Photo: ITG)
सेफ्टी के मामले में कार काफी मजबूत नजर आती है. इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स दिए गए हैं. यात्रियों की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग मिलते हैं. इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम यानी ESP और ABS के साथ EBD भी दिया गया है. स्मार्ट डिजिटल DRLs, इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज और डिजिटल स्टीयरिंग व्हील इसे और आधुनिक बनाते हैं. (Photo: ITG)
एक्स्ट्रा सेफ्टी के लिए इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक फीचर दिया गया है, जो हादसे के बाद दरवाजों को अपने आप खोल देता है. कुल मिलाकर, फीचर्स के मामले में यह कार एक सुरक्षित, टेक-सेवी और प्रैक्टिकल पैकेज के तौर पर सामने आती है. (Photo: ITG)
ये कार मीडियम रेंज (30kWh) और लांग रेंज (40kWh) बैटरी पैक के साथ दो ऑप्शन में आती है. इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ा 40kWh का बैटरी पैक दिया गया है. ये बैटरी सिंगल चार्ज में 468 किलोमीटर (ARAI टेस्टेड) तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है. जो रियल वर्ल्ड में कम से कम 335 से 355 किमी तक की ड्राइविंग रेंज जरूर देगी. (Photo: ITG)
इसकी बैटरी महज 15 मिनट में इतना चार्ज हो जाती है जिससे आपको तकरीबन 135 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिलती है. इसके अलावा फास्ट DC चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को केवल 26 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है. (Photo: ITG)
कंपनी का कहना है कि, इस बैटरी को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि, ये किसी भी तरह के थर्मल इंडस्क्शन, इम्पैक्ट, शॉक, इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट इत्यादि से सुरक्षित रहती है. टाटा मोटर्स पंच इलेक्ट्रिक की बैटरी पर लाइफ टाइम वारंटी दे रही है. (Photo: ITG)