Advertisement

ऑटो न्यूज़

दिल जीत लेगी नई Bullet! तस्वीरों में देखें पहले से कितनी बदली ये रॉयल बाइक

अश्विन सत्यदेव
  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST
  • 1/10

Royal Enfield ने घरेलू बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित बाइक Bullet 350 के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक में कई बड़े बदलाव किए हैं, जो कि इसके बॉडी पैनल से लेकर इंजन मैकेनिज़्म तक देखने को मिलते हैं. ये कंपनी की सबसे मशहूर और पुरानी मॉडल है. अब इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. जहां इसके रेट्रो लुक को बरकरार रखा गया है, वहीं बाइक में कुछ मॉर्डन एसपेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं. तो तस्वीरों में देखिए पहले से नई 'Bullet 350' कितनी बदल गई है. 

  • 2/10

लुक और डिज़ाइन: 

नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को देखने में सबसे बड़ा बदलाव इसके सिंगल पीस सीट के रूप में देखने को मिलता है. बाइक की सीट को पिछले मॉडल से बिल्कुल अलग बनाया गया है. इसके अलावा हैंडलबार, अपराइट राइडिंग पोजिशन, स्क्वॉयर कट साइड बॉक्स, टेल लाइट हाउजिंग को भी बदलकर क्लॉसिक जैसा कर दिया गया है. 

  • 3/10

इंजन और परफॉर्मेंस: 

कंपनी इस बाइक में 349 सीसी, की क्षमता का सिंगल-सिलेंडर, लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन का इस्तेमाल कर रही है, जो 6,100 आरपीएम पर लगभग 19.9 बीएचपी का पावर आउटपुट और 4,000 आरपीएम पर 27 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है.
 

Advertisement
  • 4/10

सस्पेंशन और ब्रेकिंग: 

इस बाइक में जो इंजन दिया गया है उसे एक नए फ्रेम में भी रखा गया है. इसके अलावा मोटरसाइकिल के फ्रंट में पारंपरिक टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ ट्विन शॉक ऑव्जर्वर सस्पेंशन दिया गया है. नई बुलेट 350 में 300 मिमी का फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है वहीं टॉप वेरिएंट में कंपनी ने 270 मिमी रियर डिस्क ब्रेक भी दिया है. 

  • 5/10

मिलते हैं ये फीचर्स:

कंपनी ने इस बाइक को पहले की ही तरह रेट्रो लुक दिया है, इसमें एलसीडी स्क्रीन के साथ एक नया डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. जो कि मौजूदा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के मुकाबले ज्यादा डिटेल जानकारी प्रदान करता है. स्विचगियर में भी बदलाव किया गया इसमें एक USB पोर्ट भी मिलता है.

  • 6/10

तीन वेरिएंट्स में आ रही है बाइक: 

Bullet को कंपनी ने कुल तीन वेरिएंट्स में पेश किया है. जिसमें मिलिट्री रेड और ब्लैक, मरून और ब्लैक में स्टैंडर्ड मॉडल और बुलेट ब्लैक गोल्ड शामिल हैं. कंपनी ने इन तीनों वेरिएंट्स में थोड़ी बहुत भिन्नता रखी है, जो कि बॉडी कलर और फीचर्स के तौर पर देखने को मिलते हैं. साथ ही इनकी कीमत भी अलग है. 

Advertisement
  • 7/10

तीनों वेरिएंट्स में क्या है भिन्नता: 

1. बुलेट मिलिट्री रेड और मिलिट्री ब्लैक: सिंगल-चैनल ABS, रियर ड्रम ब्रेक और क्लॉसी डिकल्स के साथ सॉलिड कलर फ्यूल टैंक दिया गया है.

2. बुलेट स्टैंडर्ड ब्लैक या मैरून: इसमें डुअल-चैनल ABS, रियर डिस्क ब्रेक, हैंड-पिनस्ट्रिप्ड बॉडी-कलर्ड टैंक और क्रोम और गोल्ड बैज शामिल हैं.

3. बुलेट ब्लैक गोल्ड: डुअल-चैनल एबीएस, रियर डिस्क ब्रेक और मैट और ग्लॉस ब्लैक टैंक, कॉपर और गोल्ड 3D बैज और कॉपर पिनस्ट्रिपिंग दी गई है.
 

  • 8/10

Royal Enfield Bullet 350 के कलर वेरिएंट और कीमत

वेरिएंट्स कीमत (एक्स-शोरूम)
मिलिट्री रेड 1,73,562 रुपए
मिलिट्री ब्लैक 1,73,562 रुपए
स्टैंडर्ड मैरून 1,97,436 रुपए
स्टैंडर्ड ब्लैक 1,97,436 रुपए
ब्लैक गोल्ड 2,15,801 रुपए

  • 9/10

क्लॉसिक से कितनी सस्ती: 

नई बुलेट के बेस मॉडल की कीमत तकरीबन 1.74 लाख रुपये से शुरू होती है. जो कि इसे मौजूदा क्लॉसिक 350 के मुकाबले तकरीबन 19,000 रुपये तक सस्ता बनाती है. वहीं कंपनी की सबसे सस्ती बाइक Hunter 350 के मुकाबले ये बाइक तकरीबन 24,000 रुपये तक महंगी है. 

Advertisement
  • 10/10

कस्टमाइज कर सकते हैं बाइक: 

कंपनी ने नई बुलेट के फ्यूल टैंक पर पहले की ही तरफ हैंड पेंटेड गोल्ड पिनस्ट्रिप दिया है, जो कि रॉयल एनफील्ड के परंपरा को दर्शाता है. इसके अलावा ग्राहक इस बाइक को अपने हिसाब से कॉन्फिगर भी कर सकते हैं. इसमें कुछ अन्य ऑफिशियल एक्सेसरीज को शामिल कर बाइक को और भी स्पोर्टी लुक दिया जा सकता है. एक्सेसरीज में ट्रिपर नेविगेशन और अलॉय व्हील इत्यादि शामिल हैं. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement