Advertisement

ऑटो न्यूज़

सड़क पर दौड़ती कार में समंदर का अहसास! दुनिया में केवल 4 लोग खरीद सकेंगे ये Rolls-Royce, जानें क्या है ख़ास

अश्विन सत्यदेव
  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST
  • 1/12

दुनिया में जब भी लग्ज़री और कंफर्टेबल राइड का जिक्र होता है तो सबसे पहला नाम आता है, रोल्स-रॉयस. अब इस बार Rolls-Royce ने सड़क पर ऐसी कार उतारी है, जिसे देखकर लगेगा जैसे समंदर किनारे खड़ी कोई शानदार यॉट (Yach) अचानक शहर की सड़कों पर आ गई है. नाम है Cullinan, लेकिन अंदाज़ बिल्कुल नया. चार दिशाएं, चार कहानियां, और हर कहानी में लक्ज़री का ऐसा ट्विस्ट, जो आम नहीं, खास लोगों के लिए ही बना है.

  • 2/12

Rolls-Royce ने अपनी शानदार कार Cullinan के चार नए खास लिमिटेड एडिशन मॉडल पेश किया है. इन मॉडल्स को “Cullinan Yachting” थीम पर तैयार किया गया है, जो समुद्री डिजाइन और यॉट्स से इंस्पायर्ड हैं. कंपनी ने इन चारों कारों को चारों दिशाओं पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण के आधार पर डिजाइन किया है, जिससे हर मॉडल की अपनी अलग पहचान बनती है. (Photo: rolls-roycemotorcars.com)
 

  • 3/12

इस खास कलेक्शन में हर कार एक अलग दिशा को दर्शाती है. हर मॉडल के एक्सीटीरियर और इंटीरियर में उस दिशा की झलक देखने को मिलती है. इन कारों में यॉट्स जैसा लुक देने के लिए खास तरह की लकड़ी, हाथ से बनाई गई पेंटिंग और अलग तरह की लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है. (Photo: rolls-roycemotorcars.com)

Advertisement
  • 4/12

चारों कारों को अलग-अलग रंगों के साथ पेश किया गया है. नॉर्थ (उत्तर) मॉडल हल्के नीले रंग में, साउथ (दक्षिण) गहरे नीले रंग में, ईस्ट (पूर्व) ग्रीनिश टोन में और वेस्ट (पश्चिम) गनमेटल शेड में पेश किया गया है. साथ ही इनमें हाथ से बने कंपास डिजाइन और बड़े 22 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. (Photo: rolls-roycemotorcars.com)

  • 5/12

कार के अंदर का डिजाइन बेहद खास और यूनिक है. इसमें हाथ से बनाई गई पेंटिंग्स हैं, जो समुद्र में चलती नाव के पीछे बनने वाली लहरों को दिखाती हैं. हर कार में यह डिजाइन अलग है और उसकी दिशा के अनुसार बनाया गया है. अंदर मेटैलिक ब्लू कलर का इस्तेमाल किया गया है और साथ ही टीक वुड का उपयोग किया गया है, जिससे कार में असली यॉट जैसा एक्सपीरिएंस मिलता है. (Photo: rolls-roycemotorcars.com)
 

  • 6/12

कार के केबिन में आर्कटिक व्हाइट और नेवी ब्लू लेदर का शानदार कॉम्बिनेशन दिया गया है. इसमें कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग, पाइपिंग और हेडरेस्ट पर नेवी कलर के मोनोग्राम इसे और प्रीमियम बनाते हैं. सीट्स पर बेस्पोक (Bespoke) रिगिंग पैटर्न दिया गया है, जिसे हाथ से तिरछी लाइनों में सिलाई करके तैयार किया गया है और इसमें Rolls-Royce के सिग्नेचर थ्रेड (धागों) का इस्तेमाल हुआ है. (Photo: rolls-roycemotorcars.com)
 

Advertisement
  • 7/12

कार के अंदर की सीटों को व्हाइट और डीप ब्लू कलर के लेदर से सजाया गया है. इन पर की गई सिलाई समुद्री रस्सियों से प्रेरित है. इसके अलावा दरवाजों और अन्य हिस्सों में भी समुद्री थीम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. (Photo: rolls-roycemotorcars.com)

  • 8/12

रोल्स रॉयस की कारों में स्टारलाइट हेडलाइनर्स इसके केबिन के नजारे को पूरी तरह से बदल कर रख देती हैं. ऐसा ही इस एसयूवी में भी देखने को मिलता है. हर मॉडल में खास “Starlight Headliner” दिया गया है, जिसमें छोटी-छोटी लाइट्स लगाई गई हैं. ये लाइट्स इस तरह से लगाई गई हैं कि ऐसा लगता है जैसे आसमान में सितारे चमक रहे हों. यह डिजाइन समुद्र के ऊपर बहने वाली हवाओं से प्रेरित है. (Photo: rolls-roycemotorcars.com)
 

  • 9/12

कंपनी का कहना है कि, इस डिजाइन को एक ऐसे आर्टिजन ने तैयार किया है जिसका रॉयल नेवी से पर्सनल कनेक्शन रहा है और जिसे यार्न, वीव और एम्ब्रॉयडरी की खास ट्रेनिंग मिली है. पूरे डिजाइन में समुंद्र में इस्तेमाल होने वाली रस्सी से भी प्रेरणा ली गई है. जहां हर सिलाई उसी स्ट्रक्चर को दर्शाती है. (Photo: rolls-roycemotorcars.com)
 

Advertisement
  • 10/12

चारों कारों को अलग-अलग रंगों के साथ पेश किया गया है. नॉर्थ (उत्तर) मॉडल हल्के नीले रंग में, साउथ (दक्षिण) गहरे नीले रंग में, ईस्ट (पूर्व) ग्रीनिश टोन में और वेस्ट (पश्चिम) गनमेटल शेड में पेश किया गया है. साथ ही इनमें हाथ से बने कंपास डिजाइन और बड़े 22 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. (Photo: rolls-roycemotorcars.com)
 

  • 11/12

Cullinan Yachting एडिशन में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह रोल्स रॉयस की लग्जरी SUV के स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही परफॉर्मेंस देता है. इसमें वही पावरफुल ट्विन-टर्बो V12 इंजन और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो रेगुलर Cullinan में मिलता है. (Photo: rolls-roycemotorcars.com)
 

  • 12/12

रोल्स रॉयस मोटर कार्स की बेस्पोक डिज़ाइन हेड मार्टिना स्टार्क के मुताबिक, याचिंग की दुनिया उनके कई ग्राहकों की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है और कंपनी इस कल्चर को अच्छी तरह समझती है. उन्होंने कहा कि Cullinan Yachting इसी रिलेशनशिप को दर्शाता है, जिसकी शुरुआत कंपनी के फाउंडर चार्ल्स रोल्स के समय से हुई थी और आज भी यह कनेक्शन उतना ही मजबूत बना हुआ है. (Photo: rolls-roycemotorcars.com)
 

Advertisement
Advertisement