रेनो भारतीय बाजार में कई नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी अगले 18 महीनों में 12 प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने वाली है. हाल में ही कंपनी ने रेनो क्विड का अपडेट जारी किया है. हालांकि, इस अपडेट में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन कुछ चीजें नई जरूर हैं. (Photo: renault.co.in)
इस साल की शुरुआत में रेनो ने नई डस्टर को लॉन्च किया था. हालांकि, इसका हाइब्रिड वर्जन फिलहाल लॉन्च नहीं हुआ है. कंपनी इस फेस्टिव सीजन में डस्टर हाइब्रिड को लॉन्च कर सकती है. इन 12 प्रोडक्ट्स में मौजूदा प्रोडक्ट्स के अपडेट, फेसलिफ्ट और नए प्रोडक्ट्स सभी शामिल हैं. (Photo: renault.co.in)
ध्यान रखें कि रेनो ने काइगर और ट्राइबर का अपडेट 2025 में लॉन्च किया था. नई क्विड में कंपनी ने नया ब्रांड लोगो दिया है और वेरिएंट स्ट्रक्चर को सिंपल किया है. अब ये कार सिर्फ दो वेरिएंट में आती है और दोनों ही वेरिएंट्स में मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है. (Photo: renault.co.in)
इसके अलावा ब्रांड एक थ्री रो डस्टर पर काम कर रहा है. ये कार उन लोगों के लिए होगी, जो एडिशनल सीटिंग कैपेसिटी वाली कार चाहते हैं. ये कार ग्लोबल मार्केट में आने वाली बिगस्टर पर बेस्ड होगी. कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. (Photo: renault.co.in)
ब्रांड अपने पोर्टफोलियो में नई कारों, हाइब्रिड डस्टर के अलावा एक इलेक्ट्रिक कार जोड़ने पर भी विचार कर रहा है. रेनो एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी इलेक्ट्रिक क्विड को भारत में लॉन्च कर सकती है. (Photo: renault.co.in)
साथ ही ब्रांड एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पर भी काम कर रही है. ब्रांड ने इस एसयूवी को मिनी डस्टर के तौर पर टीज किया है. हम बात कर रहे हैं रेनो ब्रिजर कॉन्सेप्ट (Renault Bridger Concept) की, जिसका कॉन्सेप्ट कंपनी ने डस्टर के लॉन्च के कुछ वक्त बाद ही टीज किया था. (Photo: renault.co.in)
ये कार एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी, जिसमें हमें 1 लीटर का टर्बो पेट्रो इंजन मिल सकता है. कंपनी इस कार को काइगर के साथ मार्केट में रखेगी. ये कार अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है. रेनो के पोर्टफोलियो में कुछ लिमिटेड एडिशन, कॉस्मेटिक रिविजन और टेक अपग्रेड्स शामिल होंगे. (Photo: renault.co.in)
रेनो इंडिया के सीईओ स्टीफन डेबलेस (Stephane Deblaise) ने बताया था कि ऐसे कोई दो महीने लगातार नहीं आएंगे, जिनके बीच में कोई बड़ा ऐलान ना हो. यानी कंपनी हर दो महीने में कुछ ना कुछ नया मार्केट में लाती रहेगी. (Photo: renault.co.in)