Advertisement

ऑटो न्यूज़

Mercedes-Maybach S 580e: बेडरूम जैसा आराम, 34KM माइलेज... 15 Airbags! 30 लोगों के लिए लॉन्च हुई ये धांसू कार

अश्विन सत्यदेव
  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST
  • 1/16

लग्जरी कारों की दुनिया में Mercedes-Maybach महज एक कार नहीं बल्कि, बल्कि शाही सफर का दूसरा नाम है. अब Mercedes-Benz ने भारत में Maybach S-Class का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि भारत में पहली बार किसी Maybach मॉडल को प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है. कंपनी ने शुरुआती बैच में सिर्फ 30 यूनिट्स भारत के लिए रखी हैं. यानी फिलहाल इस कार को केवल 30 लोग ही खरीद सकते हैं.

  • 2/16

नई Mercedes-Maybach S 580e की कीमत 3.35 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसकी कीमत कुछ महीने पहले लॉन्च हुई रेगुलर S-Class Manufaktur Edition AMG Line से करीब 97 लाख रुपये ज्यादा है. यह भारत में मर्सिडीज बेंज की तीसरी प्लग-इन हाइब्रिड कार भी है. इससे पहले कंपनी अपडेटेड S-Class और AMG E 53 हाइब्रिड के साथ PHEV तकनीक पेश कर चुकी है. (Photo: ITG)

  • 3/16

नई Maybach S-Class के एक्सटीरियर में रेगुलर S-Class फेसलिफ्ट जैसे कई बदलाव किए गए हैं, लेकिन इसे यूनिक स्टाइल अलग पहचान देने के लिए Maybach के खास डिजाइन एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं. कार की फ्रंट ग्रिल पहले के मुकाबले 20 प्रतिशत बड़ी है और इसे LED लाइटिंग से सजाया गया है. बोनट पर रोशन Mercedes स्टार भी दिया गया है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/16

हालांकि, Maybach की पहचान इसकी खास वर्टिकल-स्लैट ग्रिल से होती है. ग्रिल के ऊपर इल्यूमिनेटेड 'Maybach' वर्डमार्क भी दिया गया है. कार में नए और बड़े हेडलैंप मिलते हैं, जिनमें Mercedes की लेटेस्ट डिजिटल लाइट टेक्नोलॉजी और तीन-पॉइंटेड स्टार डिजाइन वाले DRLs दिए गए हैं. रेगुलर S-Class के ब्लू एलिमेंट्स की जगह यहां रोज गोल्ड फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर Maybach लोगो भी दिखाई देता है. (Photo: ITG)

  • 5/16

Maybach S-Class का साइज भी इसे रेगुलर S-Class से अलग बनाता है. यह लॉन्ग-व्हीलबेस S-Class से तकरीबन 180 मिमी ज्यादा लंबी है. भारत में इसे 20-इंच फोर्ज्ड Maybach अलॉय व्हील्स के साथ उतारा गया है. इन व्हील्स में काउंटरवेटेड Mercedes लोगो दिया गया है, जो कार के चलते समय भी सीधा नजर आता है. (Photo: ITG)

  • 6/16

नई Maybach S 580e का सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिलता है. पिछले मॉडल में 4.0-लीटर V8 इंजन दिया गया था, जबकि नए मॉडल में प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप दिया गया है. इसमें 3.0-लीटर इनलाइन-सिक्स पेट्रोल इंजन 443hp की पावर और 560Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 160hp और 480Nm वाला इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ा गया है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 7/16

कार में 22kWh का बैटरी पैक दिया गया है. दोनों पावरट्रेन को मिलाकर इसका कुल आउटपुट 585hp और 750Nm है. ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है. Mercedes-Benz के मुताबिक, यह कार केवल इलेक्ट्रिक पावर पर 98 किमी तक चल सकती है और इसकी इलेक्ट्रिक मोड में टॉप स्पीड 140 किमी प्रतिघंटा है. (Photo: ITG)

  • 8/16

PHEV सिस्टम के चलते कार की WLTP-सर्टिफाइड फ्यूल एफिशिएंसी 34.48 किमी प्रतिलीटर है. हालांकि, करोड़ों रुपये की Maybach खरीदने वाले ग्राहक के लिए माइलेज शायद सबसे बड़ी प्राथमिकता नहीं होगी. (Photo: ITG)

  • 9/16

इस लग्ज़री कार में तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं, जिनमें मेबैक, इलेक्ट्रिक और बैटरी होल्ड मोड शामिल हैं. कार में एडजस्टेबल एनर्जी रिक्यूपरेशन सिस्टम भी मिलता है. इसमें वन-पेडल ड्राइविंग का विकल्प भी शामिल है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 10/16

चार्जिंग के लिए इसमें 11kW AC ऑन-बोर्ड चार्जर दिया गया है. इसके अलावा कार 60kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. सस्पेंशन की बात करें तो एयर सस्पेंशन और रियर-एक्सल स्टीयरिंग को स्टैंडर्ड फीचर बनाया गया है. (Photo: ITG)

  • 11/16

Maybach S-Class में सबसे ज्यादा ध्यान हमेशा पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम पर दिया जाता है. नई S 580e को 4-सीटर लेआउट में पेश किया गया है. इसमें एग्जीक्यूटिव रियर सीट्स के साथ फुल-लेंथ बिजनेस कंसोल मिलता है. (Photo: ITG)
 

  • 12/16

इस कार में रियर कम्फर्ट पैकेज प्लस भी बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है. इसमें फोल्ड-आउट ट्रे टेबल, वायरलेस चार्जिंग पैड, रियर केबिन एम्बिएंट लाइटिंग और टेंप्रेचर कंट्रोल कप होल्डर्स जैसे फीचर्स शामिल हैं. पीछे की सीटें 43 डिग्री तक रिक्लाइन हो सकती हैं, जबकि रेगुलर S-Class में यह 38 डिग्री तक ही झुकती हैं. (Photo: ITG)

  • 13/16

पीछे की दोनों सीटों में हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन भी दिया गया है. कार में पुराने टैबलेट कंट्रोलर की जगह दो अलग-अलग स्मार्टफोन रिमोट दिए गए हैं, जिनसे पीछे बैठकर कार के कई फंक्शंस को कंट्रोल किया जा सकता है. (Photo: ITG)

  • 14/16

डैशबोर्ड का लेआउट काफी हद तक रेगुलर S-Class जैसा ही है. इसमें MBUX सुपरस्क्रीन दिया गया है, जिसमें सेंट्रल डिस्प्ले के साथ फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले भी शामिल है. पैसेंजर स्क्रीन में प्राइवेसी फंक्शन दिया गया है, जबकि ड्राइवर के सामने 3D डिस्प्ले मिलता है. (Photo: ITG)

  • 15/16

हालांकि, Maybach S 580e में सभी स्क्रीन के लिए खास Maybach ग्राफिकल थीम दी गई है. केबिन में रोज गोल्ड एक्सेंट इसे थोड़ा यूनिक बनाता है. अन्य फीचर्स में रियल्टी हेड-अप-डिस्प्ले, एआ नेविगेशन, 31-स्पीकर Burmester 4D सराउंड साउंड सिस्टम और दो रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन शामिल हैं. रियर स्क्रीन के साथ वायरलेस हेडफोन भी मिलते हैं. (Photo: ITG)

  • 16/16

Maybach S 580e में सेफ्टी का भी पूरा ख्याल रखा गया है. आगे ड्राइवर से लेकर को-ड्राइवर और पीछे बैठने वाले यात्रियों को मैक्सिमम सेफ्टी देने के लिए इसमें 15 Airbags दिए जा रहे हैं. जो इस कार को और भी ख़ास बनाते हैं. 

Advertisement
Advertisement