मारुति सुजुकी भारतीय बाजार की सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल निर्माता कंपनी है. ब्रांड के लिए जून का महीना शानदार रहा है. कंपनी ने इस महीने 200,390 गाड़ियों को बेचा है. पिछले साल जून के मुकाबले कंपनी ने इस महीने 19.3 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है. जून 2025 में कंपनी ने 167,993 गाड़ियों को बेचा था. (Photo: marutisuzuki.com)
हालांकि, मई 2026 के मुकाबले कंपनी की सेल कम हुई है. मई 2026 में कंपनी ने कुल 242,688 यूनिट्स को बेचा था. मारुति सुजुकी ने डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 23.7 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है. जून में इस सेगमेंट की सेल 147,187 यूनिट्स तक पहुंच गई है. (Photo: marutisuzuki.com)
कंपनी ने इस ग्रोथ के पीछे हर सेगमेंट की मजबूत डिमांड होना है. मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में सबसे बड़े पोर्टफोलियो वाली कार निर्माता कंपनी है. चूंकि ब्रांड की तमाम कारों की अच्छी मांग होती है, तो उसका असर सेल पर भी नजर आता है. मारुति सुजुकी ने लगभग हर 13वें सेकंड 1 व्हीकल बेचा है. यानी हर मिनट लगभग चार से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं. (Photo: marutisuzuki.com)
एंट्री लेवल सेगमेंट की बात करें, जिसमें ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी गाड़ियां आती हैं, तो सेगमेंट ने 78 परसेंट की रिकॉर्ड सेल्स ग्रोथ हासिल की है. एंट्री लेवल मिनी सेगमेंट की सेल्स 6,414 यूनिट्स से बढ़कर 11,416 यूनिट्स तक पहुंच गई है. पिछले साल इस सेगमेंट की सेल 6,414 यूनिट्स तक थी. (Photo: marutisuzuki.com)
वहीं कॉम्पैक्ट और मिड-साइज पैसेंजर कार सेगमेंट की बात करें, तो इसकी सेल में 15.6 फीसदी की तेजी आई है. इस सेगमेंट में बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर, वैगनआर और सेलेरियो जैसी गाड़ियां आती हैं. मारुति सुजुकी ने इस सेगमेंट में 63,815 यूनिट्स बेची हैं. (Photo: marutisuzuki.com)
मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट की संयुक्त सेल 75,231 यूनिट्स की है. जून 2025 के मुकाबले इस सेगमेंट की ग्रोथ 22.1 फीसदी की है. वहीं यूटिलिटी व्हीकल की मांग में भी तेजी देखने को मिली है. इस सेगमेंट में 28.7 फीसदी की ग्रोथ हुई है. (Photo: marutisuzuki.com)
पिछले साल जून में जहां कंपनी ने इस सेगमेंट में 47,947 कारें बेची थी. वहीं इस साल जून में कंपनी ने 61,726 यूनिट्स बेची हैं. इस सेगमेंट मारुति की ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, XL6 जैसी कारें आती हैं. कंपनी ने इको की 10,230 यूनिट्स बेची हैं, जिसकी पिछले साल जून महीने में 9,340 यूनिट्स बिकी थी. (Photo: marutisuzuki.com)