Advertisement

ऑटो न्यूज़

180Km रेंज, ADAS और मैप, कार जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ खास स्कूटर

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST
  • 1/7

कीवे इंडिया (Keeway India) ने अपने पहले प्रीमियम परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे कीवे हाइपवोल्ट-आर (Keeway Hypevolt-R) नाम दिया है. ये ब्रांड का प्रीमियम परफॉर्मेंस स्कूटर है, जिसे आप सिर्फ 5 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं. (Photo: keeway-india.com)

  • 2/7

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम (नई दिल्ली) कीमत पर लॉन्च किया है. ब्रांड का लेटेस्ट स्कूटर दो कलर ऑप्शन- क्रिस्टल वॉइट और प्लेटिनम ग्रे में आता है. इसके साथ ही ब्रांड की एंट्री देश के प्रीमियम और परफॉर्मेंस फोकस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में हो गई है. (Photo: keeway-india.com)

  • 3/7

कीवे हाइपवोल्ट-आर का डिजाइन देश में मिलने वाले ज्यादातर स्पोर्टी, प्रीमियम और परफॉर्मेंस स्कूटर से काफी अलग है. इसकी हेडलाइट्स एप्रन पर दी गई है और ये वर्टिकली ओरियंटेड है. स्कूटर में मिड-माउंटेड परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर मिलता है, जो 12kW की पीक पावर प्रोड्यूस करता है. (Photo: keeway-india.com)

Advertisement
  • 4/7

ये स्कूटर सिर्फ 2.3 सेकंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है. इसकी टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इसमें इको, नॉर्मल और सपोर्ट राइडिंग मोड्स मिलते हैं. राइडर इनमें स्विच करके स्कूटर से बेहतर रेंज और परफॉर्मेंस निकाल सकता है. (Photo: keeway-india.com)

  • 5/7

इसमें डुअल 5kWh की रिमूवेबल बैटरी सेटअप मिलता है जो 180 किलोमीटर की क्लेम्ड आईडीसी (इंडियन ड्राइविंग साइकिल) रेंज के साथ आती है. इस बैटरी को आप स्कूटर के साथ भी और स्कूटर के बाहर निकालकर भी चार्ज कर सकते हैं. (Photo: keeway-india.com)

  • 6/7

व्हीकल के साथ इसे 0 से 80 परसेंट तक चार्ज होने में लगभग चार्ज होने में लगभग 3 घंटे का वक्त लगता है. स्कूटर में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन फ्रंट में मिलते हैं. रियर में कंपनी ने 5 स्टेप एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए हैं. इसमें 14 इंच के एलॉय वील्स मिलते हैं. ये स्कूटर 130 एमएम के ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आता है. (Photo: keeway-india.com)

Advertisement
  • 7/7

Hypevolt-R में एलईडी हेडलैम्प, 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें रिवर्स मोड, टाइप-सी और टाइप-ए चार्जिंग पोर्ट और 27 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलेगा. इसमें डुअल चैनल एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और ADAS समेत कई फीचर्स मिलते हैं. (Photo: keeway-india.com)

Advertisement
Advertisement