Advertisement

ऑटो न्यूज़

Best-selling CNG cars: 2026 में इन कारों के दीवाने हुए लोग... मिलता है गजब का माइलेज

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST
  • 1/7

देश में सीएनजी कारों की मांग बढ़ रही है. बेहतर माइलेज और इथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल की चिंता से बचने के लिए लोग इस फ्यूल मोड (CNG) पर स्विच कर रहे हैं. यही वजह है कि बीते दिनों देश में सीएनजी कारों की सेल्स में तेजी आई है. अगस्त 2026 में सीएनजी कारों की हिस्सेदारी 25.28 परसेंट पहुंच गई है. (Photo: marutisuzuki.com)

  • 2/7

पेट्रोल कारों की सेल में लगातार गिरावट आ रही है. अब पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी 40.85% रह गई है. वहीं ईवी की 7.63% और हाइब्रिड की 9.04% है. ऐसे में हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं. इस लिस्ट में 2026 की पहली छमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG कारों के नाम हैं. (Photo: marutisuzuki.com)

  • 3/7

सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार मारुति सुजुकी अर्टिगा है. इस 7-सीटर कार की पहली छमाही में 78,764 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं पिछले साल इस दौरान अर्टिगा की 64,101 यूनिट्स बिकी थीं. ईयर-ऑन-ईयर इस कार की ग्रोथ 23 परसेंट की है. CNG में इसका माइलेज 26.11 km/kg का है. (Photo: marutisuzuki.com)

Advertisement
  • 4/7

मारुति सुजुकी डिजायर दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार है. ये एक सेडान है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. इस साल के शुरुआती 6 महीनों में डिजायर की 75,339 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल इसकी 44,484 यूनिट्स बिकी थीं. यानी ईयर-ऑन-ईयर इसकी ग्रोथ 69 परसेंट की है. CNG में डिजायर का माइलेज 36.47 km/kg का है. (Photo: marutisuzuki.com)

  • 5/7

मारुति सुजुकी वैगनआर तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार है. इस साल के शुरुआती 6 महीनों में इसकी 54,267 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल इस दौरान कार की 51,631 यूनिट्स बिकी थी. यानी ईयर-ऑन-ईयर वैगनआर की सेल्स में 5 परसेंट का इजाफा हुआ है. Wagon R CNG का माइलेज 34.05 km/kg का है. (Photo: marutisuzuki.com)

  • 6/7

टाटा पंच (Tata Punch) चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार है. सबसे खास बात इसकी बॉडी स्टाइल है. यानी ये सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी एसयूवी है. साल के शुरुआती 6 महीनों में कार की 41,919 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल इस दौरान कार की 29,369 यूनिट्स बिकी थीं. यानी ईयर-ऑन-ईयर इसकी ग्रोथ 43 परसेंट की है. पंच सीएनजी का क्लेम्ड माइलेज 26.99 km/kg का है. (Photo: Tata.cars)

Advertisement
  • 7/7

टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. एसयूवी की 41,355 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल के शुरुआती 6 महीनों में कार की 30,049 यूनिट्स बिकी थीं. ईयर-ऑन-ईयर इसकी सेल्स में 38 परसेंट की ग्रोथ है. (Photo: Tata.cars)

Advertisement
Advertisement