गांव हो या शहर, लोग अपने घर की छत, बालकनी या गार्डन में सब्जियां उगाना पसंद करते हैं. अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में ठंडी और हरी सब्जियों की डिमांड भी बढ़ रही है. इसी को देखते हुए राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) ने गर्मियों के लिए 'Summer Hero Vegetable Seed Kit' लॉन्च की है. इस किट की मदद से आप घर पर ही कई तरह की शुद्ध, ताजा और पौष्टिक सब्जियां उगा सकते हैं. यह किट सिर्फ 180 रुपये में उपलब्ध है. आप इसे NSC की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर mystore.in से आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं.
किट में किन सब्जियों के बीज मिलेंगे?
Summer Hero Vegetable Seed Kit में गर्मियों की लोकप्रिय और आसानी से उगने वाली सब्जियों के बीज दिए गए हैं. हर पैकेट में 5 ग्राम बीज हैं.
गार्डनिंग के शौकीन लोगों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ने गर्मी के मौसम में अच्छी पैदावार देने वाली 5 तरह की हरी सब्जियों के बीजों की किट तैयार की है. जो फिलहाल 28 फीसदी छूट के साथ मात्र 180 रुपये में मिल रही है. इसे घर बैठे ऑनलाइन खरीदकर आप गमले में भी आसानी से उगाकर गर्मी में फ्रेश एवं ऑर्गेनिक सब्जियों का आनंद ले सकते हैं.
क्यों है यह किट खास?
कैसे उगाएं हरी सब्जियां?
NSC की इस किट के साथ आमतौर पर बीज बोने की आसान विधि भी दी जाती है. आपको सिर्फ अच्छी मिट्टी, पानी और धूप की जरूरत पड़ेगी. ज्यादातर लोग 7-10 दिनों में अंकुर निकलते देख सकते हैं और कुछ हफ्तों में सब्जियां तोड़ने लायक तैयार हो जाती हैं.