दक्षिण लेबनान के बैसार्या गांव में इजरायली सेना (IDF) की एयरस्ट्राइक के बाद की भयावह तस्वीर सामने आई है. बुधवार शाम हुई इस बमबारी में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घर पूरी तरह तबाह हो गए. घटनास्थल पर मलबे में तब्दील मकान और बिखरा सामान इस हमले की गंभीरता को दर्शाता है. स्थानीय लोग दहशत में हैं और लगातार हो रही हिंसा के बीच अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. मौके से रिपोर्टिंग करते हुए हालात की भयावहता सामने आई है.