यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के एक अत्याधुनिक एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. तुर्की और पाकिस्तान जैसे देशों ने इस संघर्ष से दूरी बना ली है, जिससे सऊदी अरब खुद को अकेला महसूस कर रहा है. सबसे बड़ा झटका अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगा है, जिन्होंने ओमान में हूतियों के साथ एक गुप्त समझौता कर लिया है.