'कूटनीति' में बात भारत के एक ऐसे कूटनीतिक उभार की, जिसने दुनिया के बड़े-बड़े देशों को चौंका दिया है. इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वहां के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच एक ऐतिहासिक साझेदारी हुई है. ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल सौदे से लेकर वोटिंग मशीन और क्यूआर (QR) कोड पेमेंट तक, जकार्ता से आया संदेश बिल्कुल साफ है. भारत अब सिर्फ सामान बेचने वाला देश नहीं रहा, बल्कि वो दुनिया को अपना भरोसा, अपनी तकनीक और अपनी ताकत का लोहा मनवा रहा है.