ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका के राष्ट्रपतियों के बीच हुए समझौते के बार-बार उल्लंघन से साबित होता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई विश्वसनीयता नहीं है. खामेनेई का ये बयान ऐसे समय आया है, जब पिछले हफ्ते संघर्षविराम समझौता टूटने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच हमले हुए हैं.