ईरानी मीडिया की मानें तो पहली गोलाबारी ईरान के तरफ से हुई. ईरान की न्यूज एजेंसी तस्नीम ने एक "भरोसेमंद सैन्य सूत्र" के हवाले से बताया है कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना ने एक अमेरिकी टैंकर पर गोलीबारी की, जिसने "अपना रडार सिस्टम बंद करके होर्मुज से गुज़रने की कोशिश की थी". तस्नीम ने ये भी बताया कि इसके जवाब में US ने "बंदर अब्बास के आस-पास के एक इलाके" पर गोलीबारी की.