सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे और तेल सुविधाओं पर हूती विद्रोहियों के ताजा हमलों के बाद मध्य पूर्व में सुरक्षा संकट गहरा गया है. बढ़ते खतरे को देखते हुए एयर इंडिया ने भारत से सऊदी अरब के लिए अपनी सभी उड़ानें 7 नवंबर तक के लिए रद्द कर दी हैं. अमेरिकी सरकार ने भी अपने नागरिकों को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है. अरामको परिसर और सैन्य ठिकानों पर लगातार हो रहे हमलों से पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है.