scorecardresearch
 
Advertisement

शांति का नोबेल पुरस्कार ना मिलने पर भड़के ट्रंप, नॉर्वे को दी चेतावनी

शांति का नोबेल पुरस्कार ना मिलने पर भड़के ट्रंप, नॉर्वे को दी चेतावनी

नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस फैसले पर अपनी नाराजगी जताते हुए नॉर्वे को सख्त लहजे में चेतावनी दी है. ट्रंप का कहना है कि वे नॉर्वे के इस फैसले को कभी नहीं भूलेंगे. उन्होंने इस निर्णय को पूरी तरह से शर्मनाक करार दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आठ बड़े वैश्विक युद्धों और विवादों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. ट्रंप के अनुसार, उनके इन शांति प्रयासों के आधार पर ही उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना जाना चाहिए था. लेकिन पुरस्कार न मिलने पर उन्होंने नॉर्वे की नोबेल समिति की आलोचना की है.

Advertisement
Advertisement