फ्रांस के पेरिस और अन्य शहरों में हुए दंगों के बाद से कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. सोमवार को कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया. देशव्यापी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण वीकेंड पर हुए दंगों और लूटपाट के बाद सुरक्षा में चूक को लेकर लगातार दबाव था. पुलिस ने कहा है कि इन उपायों को सख्ती से लागू करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है.