अफ़ग़ानिस्तान के क्रिकेटर राशिद ख़ान ने सोशल मीडिया एक्स पर इस घटना पर दुख जताया है. राशिद खान ने लिखा...काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण नागरिकों के हताहत होने की खबरें बेहद दुखद हैं. घरों, शिक्षा संस्थानों या चिकित्सा ढांचे को निशाना बनाना, चाहे जानबूझकर हो या ग़लती से, युद्ध अपराध है. इंसानी जान की ऐसी अनदेखी, ख़ासकर रमज़ान के पवित्र महीने में बेहद चिंताजनक है और इससे नफ़रत और विभाजन बढ़ेगा.