एक विमान हादसे के दौरान जांबाज पायलट कैप्टन स्मित ने अपने अदम्य साहस और सूझबूझ से करीब 175 से ज्यादा यात्रियों की जान बचाई. इस घटना के दौरान कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनके सीने, गले और पेट में गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना विमान को नियंत्रित किया.