गाजा और लेबनान के नाम पर दुनिया के सामने घड़ियाली आंसू बहाने वाले पाकिस्तान का वो खूनी और घिनौना चेहरा बेनकाब हो गया है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार, पक्तिका और खोस्त में नागरिक इलाकों पर हवाई हमला किया है. पाकिस्तान के हमलों में 19 लोगों की मौत हो गई है जिनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं. मरने वालों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल हैं. 14 महिलाएं घायल हुई हैं.