दक्षिण पश्चिम चीन के शिनजियांग इलाके में 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. इस आपदा में 16 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इनका असर अफगानिस्तान तक देखा गया. कई इमारतें ढह जाने से कई लोग मलबे में दब गए हैं. प्रशासन द्वारा 347 से अधिक बचाव कर्मियों और दमकल वाहनों के साथ व्यापक राहत अभियान चलाया जा रहा है. प्रभावित इलाकों में संचार सेवाएं बाधित हैं और आपातकालीन स्थिति घोषित की गई है.