अमेरिका के ईरान के साथ सीजफायर के ऐलान के साथ ही शेयर बाजारों में राहत देखी जा रही है. कच्चे तेल के दाम भी तेजी से गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल आ गया. अमेरिकी शेयर बाजार तेजी से उछल गया.
डाउ जोंस फ्यूचर उछलकर 900 अंक ऊपर पहुंच गया. आर्थिक मोर्चों पर ये उछाल राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान वॉर में दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद देखा जा रहा है. भारत समेत एशियन बाजारों में भी ऐसी उछाल दिख सकती है आज बाजार खुलने के बाद. गिफ्ट निफ्टी ग्रीन जोन में आकर ऐसे ही संकेत दे रहा है.
बुधवार को अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) कच्चे तेल की कीमत लगभग 20 डॉलर प्रति बैरल गिर गई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान के साथ दो हफ्तों के युद्धविराम पर सहमति जताई है. यह समझौता इस शर्त पर आधारित है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को तुरंत और सुरक्षित रूप से फिर से खोला जाएगा.
यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर, दो हफ्ते तक हमले रोकने को तैयार ट्रंप, इजरायल भी सहमत
मई डिलीवरी के लिए WTI क्रूड की कीमत 18.10 डॉलर या 16.02% गिरकर, 94.85 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जो 26 मार्च के बाद से सबसे कम 91.05 डॉलर तक पहुंच गई थी.
बता दें, सीजफायर घोषणा उस डेडलाइन से ठीक पहले आई, जो डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए दी थी. इस जलमार्ग से दुनिया के लगभग 20% तेल की आवाजाही होती है.
पाकिस्तान के अनुरोध के बाद ट्रंप ने किया सीजफायर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा हे कि सीजफायर का फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ बातचीत के बाद लिया गया है. ट्रंप ने साथ ही कहा है कि ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलना होगा, जो तनाव कम करने के लिए अहम कदम है.