scorecardresearch
 

बच्चों को पैसों का लालच देकर होटल में बुलाया, इस देश में तुलसी गबार्ड के भाई हिरासत में

अमेरिका की पूर्व राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के बड़े भाई बटार्टी गबार्ड पर बच्चों को होटल के कमरे में बुलाने की कोशिश का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक उन्होंने बच्चों को पैसे और च्यूइंग गम का लालच दिया. मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Advertisement
X
तुलसी गबार्ड अमेरिका की पूर्व राष्ट्रीय खुफिया निदेशक हैं. (Photo- ITG)
तुलसी गबार्ड अमेरिका की पूर्व राष्ट्रीय खुफिया निदेशक हैं. (Photo- ITG)

अमेरिका की पूर्व राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के बड़े भाई बटार्टी गबार्ड कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं. होनोलूलू पुलिस ने उनके खिलाफ बच्चों को होटल के कमरे में बुलाने की कथित कोशिश के मामले में सेकेंड-डिग्री कस्टोडियल इंटरफेरेंस का मामला दर्ज किया है.

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 12 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे हवाई के वाइकिकी स्थित एक होटल के स्विमिंग पूल क्षेत्र में हुई. आरोप है कि 55 वर्षीय बटार्टी गबार्ड ने वहां मौजूद कई बच्चों से बातचीत शुरू की. उन्होंने बच्चों के नाम पूछे, उन्हें अपनी नोटबुक में लिखा और फिर कथित तौर पर च्यूइंग गम और पैसे देने का लालच देकर अपने होटल के कमरे में चलने को कहा.

यह भी पढ़ें: 'एंटी-वुमन एजेंडा' चला रहे ट्रंप? करीबी महिला अधिकारियों को किया बर्खास्त, तुलसी गबार्ड और कैरोलिन लेविट पर खतरा

बताया गया कि बच्चों, जिनमें एक 9 वर्षीय लड़का भी शामिल था, ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इसके बाद बटार्टी गबार्ड वहां से चले गए. बाद में 42 वर्षीय एक महिला ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद जांच शुरू हुई. पुलिस ने इसे "स्ट्रेंजर डेंजर" यानी अजनबी व्यक्ति द्वारा बच्चों को फुसलाने से जुड़ा मामला बताया है.

Advertisement

अलग-अलग चोरी के आरोपों में हो चुके अरेस्ट

इसी बीच स्थानीय टीवी चैनल KITV की रिपोर्ट के मुताबिक, बटार्टी गबार्ड को 16 जुलाई को एक अलग चोरी के मामले में भी गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने अदालत में चोरी के आरोपों से इनकार किया और खुद को निर्दोष बताया. इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई है और अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी.

हालांकि बच्चों को कथित तौर पर फुसलाने वाले मामले में अभी तक अदालत ने सुनवाई की तारीख तय नहीं की है. होनोलूलू पुलिस ने पुष्टि की है कि फिलहाल बटार्टी गबार्ड हिरासत में नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: 'ये PAK के अतीत को बताता है', तुलसी गबार्ड के परमाणु खतरे वाले बयान पर भारत का रिएक्शन

क्या बोले तुलसी गबार्ड के पिता?

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए तुलसी गबार्ड के पिता और हवाई राज्य के सीनेटर माइक गबार्ड ने आरोपों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया. उन्होंने केवल इतना कहा कि उनका बेटा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज करा रहा है.

माइक गबार्ड ने कहा, "हम उससे प्यार करते हैं. हमने उससे अस्पताल के डॉक्टरों की सलाह मानने को कहा है और उसने ऐसा करने का भरोसा दिया है. हम उसके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं और दूसरों से भी यही अपील करते हैं."

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement