scorecardresearch
 

ग्राउंड रिपोर्ट: रॉकेट हमलों के बीच कैसे सेफ सिटी बना इजरायल का हाइफा, जमीन के नीचे है कंट्रोल रूम

इजरायल के हाइफा शहर में बने अंडरग्राउंड कंट्रोल सेंटर से प्रशासन लगातार शहर की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है. हिज्बुल्लाह के रॉकेट हमलों के बावजूद हाइफा पूरी तरह सुरक्षित है और यहां की सुरक्षा व्यवस्था अत्याधुनिक तकनीक से लैस है.

Advertisement
X
: लगातार रॉकेट हमलों के कारण हाइफा में लोगों को बंकरों में सुरक्षा की तलाश करनी पड़ रही है.
: लगातार रॉकेट हमलों के कारण हाइफा में लोगों को बंकरों में सुरक्षा की तलाश करनी पड़ रही है.

इजरायल के हाइफा शहर में जमीन के तीन तल नीचे बने अंडरग्राउंड कमांड और कंट्रोल सेंटर से प्रशासन शहर की सुरक्षा पर नजर रखे हुए है. रॉकेट हमलों के बीच मेयर योना योहव ने आजतक को बताया कि हाइफा पूरी तरह सुरक्षित है. यह सेंटर 24/7 आपातकालीन कॉल्स और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करता है.

आजतक के रिपोर्टर गौरव सावंत ने उत्तर इजरायल के हाइफा शहर में रिपोर्टिंग के दौरान मेयर योना योहव से खास बातचीत की. यह बातचीत हाइफा के तीन तल नीचे बने अंडरग्राउंड कमांड और कंट्रोल सेंटर में हुई, जहां से शहर की सुरक्षा और युद्ध के दौरान सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है. मेयर योहव ने आजतक को बताया कि हाइफा इस समय पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है. 

ये अंडरग्राउंड सेंटर शहर का दिल है, जहां से प्रशासन को 11 लाख लोगों वाले इस शहर की हर पल की जानकारी मिलती रहती है. इस केंद्र में किसी भी आपात स्थिति, संदिग्ध गतिविधियों, रॉकेट हमलों और अन्य घटनाओं की पूरी रिपोर्ट तुरंत तैयार की जाती है. युद्ध के इस माहौल में जब इजरायल कई मोर्चों पर ईरान, हिज़्बुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहा है, यह सेंटर शहर की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

Advertisement

हाइफा के मेयर के दफ्तर में बने इस अंडरग्राउंड सेंटर में 24/7 काम चलता है. यहां पर कई भाषाओं में कॉल्स आती हैं, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, अरबी और फारसी शामिल हैं. कोई भी शख्स जिसे बम धमाके की आहट हो या जिसने कुछ संदिग्ध देखा हो, वो इस सेंटर में तुरंत सूचना दे सकता है. हर सूचना को नोट किया जाता है और तुरंत मेयर तक पहुंचाई जाती है, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.

आजतक को इस खास अंडरग्राउंड कंट्रोल सेंटर में जाने का मौका मिला, जहां से शहर की सुरक्षा का पूरा संचालन किया जाता है. गौरव सावंत ने मेयर योहव से बातचीत के दौरान जाना कि हिज़्बुल्लाह के रॉकेट हमलों के बीच, इस शहर की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा रही है. मेयर योहव ने भरोसा दिलाया कि हाइफा की जनता सुरक्षित है और प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. 

हाइफा का यह कंट्रोल सेंटर युद्ध के इस समय में शहर की रक्षा की नींव बना हुआ है, जहां से हर घटना पर बारीकी से नजर रखी जाती है. इस सेंटर पर शहर के 11 लाख लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement