scorecardresearch
 

कश्मीर किसी पाकिस्तानी के बाप की जागीर नहीं हो सकती: ताहिरा तौकीर

ताहिरा तौकीर ने आज़ाद कश्मीर के प्रधानमंत्री को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि इमरान खान ने आपको गालियां दीं, अब फिर आप उनकी धूल चाटने में लगे हुए हैं.

Advertisement
X
आजाद कश्मीर की नेता ताहिरा तौकीर
आजाद कश्मीर की नेता ताहिरा तौकीर

पाकिस्तान के कब्जे वाले आजाद कश्मीर में एक बार फिर से लोगों विरोध की आवाज उठाई है. जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के महिला विंग की अध्यक्ष ताहिरा तौकीर ने मंढोल में एक जनसभा में कहा कि जब तक आप किसी के गुलाम होते हैं तब तक आपको इज्जत नहीं मिलती. उन्होंने कहा कि आपको इज्जत तभी मिलेगी जब आप इनको (पाकिस्तानियों) को यहां से भगा दोगे.

ताहिरा तौकीर ने आज़ाद कश्मीर के प्रधानमंत्री को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि इमरान खान ने आपको गालियां दीं, अब फिर आप उनकी धूल चाटने में लगे हुए हैं. ताहिरा ने ये भी कहा कि दावे करती है 'पाक फौज हमारे साथ' है.

ताहिरा तौकीर ने सख्त लहजे में कहा कि कश्मीर हर कश्मीरी के बाप की जागीर हो सकती है, लेकिन वह किसी पाकिस्तानी के बाप की जागीर नहीं हो सकती है. चाहे वह एड़ी-चोटी का जोर लगा ले कश्मीर उनका नहीं हो सकता. ताहिरा ने कहा कि ये फैसला हमें करना है कि हमें किस मुल्क के साथ रहना है.

Advertisement

इतना ही नीहं ताहिरा ने आजाद कश्मीर से पाकिस्तानियों को बाहर करने तक की बात कह डाली. ताहिरा ने कहा कि कश्मीर इन पाकिस्तानियों की विरासत नहीं है, ये यहां पर काबिज़ हैं और उन्हें यहां से जाना होगा.

पाक आर्मी पर भी टिप्पणी

ताहिरा तौकीर पाकिस्तानी आर्मी पर भी जमकर बरसी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तारीख में यह दर्ज इनकी सेना को गलियों में बाकायदा घसीटा गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तानी सेना हमें मजबूर न करे, तंग न करे, वर्ना हम इन्हें उसी तरह गलियों में घसीटेंगे जैसे इनके लोग कभी फाटा में, कभी बलूचिस्तान में और कभी केपीके में घसीट रहे होते हैं.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement