अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात की. उनसे बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए कि वह पेरिस जलवायु समझौते पर अपनी राय बदल सकते हैं.
फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस कांन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा 'पेरिस समझौते को लेकर कुछ हो सकता है. हम देखते हैं इसमें क्या होगा.' बता दें कि ट्रंप ने पिछले महीने 2015 के पेरिस समझौते से बाहर आने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था वो नया समझौता करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे जिससे अमरीकी उद्योगपतियों का नुक़सान नहीं हो.
वहीं प्रेस कान्फ्रेंस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल ने कहा कि वह पेरिस समझौते पर ट्रंप के पुराने फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन फ्रांस इसको लेकर अडिग है. इससे पहले भी गुरुवार को ही इमैनुएल ने कहा था कि पेरिस समझौते पर उनके ट्रंप के साथ गहरे मतभेद हैं. साथ में उन्होंने आशा जताई थी कि वह आखिरी में ट्रंप को इस मुद्दे पर मनाने में कामयाब हो जाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा, " में बढ़-चढ़कर शामिल रहा है और मैं इस क्षेत्र में अमरीकी सैनिकों के योगदान के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा."
बता दें कि पूरी दुनिया में अमेरिका ही का उत्सर्जन करता है उसके बाद चीन का नंबर आता है. बीते 1 जून को डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस समझौते से पीछे हटने का ऐलान कर दिया था कि अमेरिका पेरिस समझौते को छोड़ रहा है. ट्रंप के इस फैसले से पूरी दुनिया में उनकी आलोचना हुई थी.