scorecardresearch
 

ज्वालामुखी फटने की चेतावनी के बाद 12,000 लोगों ने घर छोड़ा

विशेषज्ञों की इस चेतावनी के बाद फिलीपीन के हजारों लोग अपना घर छोड़कर दूसरी जगहों पर चले गए हैं.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने को तैयार है. एक के ऊपरी हिस्से को आज सुबह यानी सोमवार सुबह तेजी से धधकता हुआ देखा गया. जिसके बाद ज्वालामुखी के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कुछ दिनों में इसमें विस्फोट हो सकता है.

कई बार भाप का गुब्बारा भी देखा गया

विशेषज्ञों की इस चेतावनी के बाद फिलीपीन के हजारों लोग अपना घर छोड़कर दूसरी जगहों पर चले गए हैं. वैज्ञानिकों ने बताया है कि ज्वालामुखीय भूकंपों और चट्टानों के गिरने से मेयोन ज्वालामुखी का शिखर पिछले 24 घंटों में हिल चुका है. इससे पहले ज्वालामुखी से कई बार भाप ‍का गुब्बार भी उठता हुआ देखा जा चुका है.

घरों को खाली करने का आदेश

सिविल डिफेंस के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख क्लॉडियो यूकोट ने बताया कि सात किलोमीटर के दायरे में रह रहे 12 हजार से ज्यादा लोगों को जगह खाली करने का आदेश दिया गया है. साथ ही हानिकारक लावा निकलने और जहरीले बादल उठने की चेतावनी जारी की गई है. प्रमुख ने कहा, 'यहां रहकर धुएं में सांस लेना परिवारों के लिए खतरनाक है.'

Advertisement

23 ज्वालामुखी हैं सक्रिय

आपको बता दें कि फिलीपींस में ऐसी ही 23 ज्वालामुखी सक्रिय हैं. इतिहास में सबसे बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट 1991 में हुआ था, जिसमें 850 लोगों की मृत्यु हो गई थी. ज्वालामुखी विस्फोट में लाखों लोगों से अधिक बेघर भी हुए थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement