scorecardresearch
 

पाकिस्तान में जियो न्यूज का प्रसारण लाइसेंस 15 दिनों के लिए सस्पेंड, मुहर्रम कार्यक्रम में धार्मिक विजुअल दिखाने पर PEMRA का एक्शन

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने देश के बड़े समाचार चैनल जियो न्यूज के खिलाफ एक सख्त प्रशासनिक कदम उठाया है. अथॉरिटी ने मुहर्रम के एक विशेष कार्यक्रम के दौरान धार्मिक प्रसारित करने के गंभीर आरोप में चैनल के प्रसारण लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है.

Advertisement
X
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ. (File photo: ITG)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ. (File photo: ITG)

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने जियो न्यूज द्वारा मुहर्रम-उल-हराम के मौके पर प्रसारित विशेष कार्यक्रम 'सफर-ए-इश्क' में अनुचित धार्मिक विजुअल चित्रण और स्केच दिखाए जाने के कारण चैनल के प्रसारण लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से 15 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है.

PEMRA के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 26 जून को मुहर्रम 10 के मौके पर जियो न्यूज द्वारा प्रसारित विशेष कार्यक्रम “सफर-ए-इश्क” में धार्मिक विजुअल/चित्रण (visual depictions/sketches) का प्रसारण किया गया, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले थे.

PEMRA के ऑपरेशंस डायरेक्टर उमैर आजिम का कहना है कि इस विवादित प्रसारण को नियमों के खिलाफ और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला था, जिसके कारण जियो न्यूज पर ये सख्त कार्रवाई की गई है.


PEMRA द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान सैटेलाइट समेत सभी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और प्लेटफॉर्म पर जियो न्यूज का प्रसारण पूरी तरह बंद रखने का निर्देश दिया गया है.

इसके साथ ही मामले को आगे की कानूनी कार्रवाई और समीक्षा के लिए काउंसिल ऑफ कंप्लेंट्स के पास भेज दिया गया है. जियो न्यूज को निर्देश दिया गया है कि वह इस संपादकीय और मॉनिटरिंग चूक को लेकर एक आंतरिक जांच कमेटी बिठाए और अपनी रिपोर्ट सौंपे.

बताया जा रहा है कि धार्मिक संवेदनशीलता से जुड़े इस बेहद गंभीर मामले में विवाद बढ़ने के बाद जियो न्यूज नेटवर्क ने अपनी बड़ी प्रशासनिक और संपादकीय लापरवाही को स्वीकार कर लिया है. चैनल प्रबंधन की ओर से इस भूल के लिए खेद प्रकट करते हुए एक आधिकारिक माफीनामा भी जारी किया गया है. हालांकि, पेमरा ऑर्डिनेंस 2002 की धारा 30 के तहत अथॉरिटी कमेटी की मंजूरी से जारी इस निलंबन आदेश के बाद चैनल को तत्काल प्रभाव से ऑफ-एयर होना पड़ा है.

Advertisement

पहले भी हो चुका है एक्शन

आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब जियो न्यूज का लाइसेंस 15 दिनों के लिए रद्द किया गया है. इससे पहले पाकिस्तानी सरकार ने जियो न्यूज पर पाकिस्तान की सेना, आईआरजीसी और सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए 15 दिनों के लिए लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement