scorecardresearch
 

ड्रग्‍स के 'चक्‍कर' में पकड़े गए विक्रम चटवाल

बॉक्‍सर विजेंदर सिंह और ड्रग्‍स के बीच क्‍या 'कनेक्‍शन' है, यह राज अभी खुल नहीं पाया है. इसी बीच भारतीय मूल के होटल कारोबारी विक्रम चटवाल भी इसी तरह के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X

बॉक्‍सर विजेंदर सिंह और ड्रग्‍स के बीच क्‍या 'कनेक्‍शन' है, यह राज अभी खुल नहीं पाया है. इसी बीच भारतीय मूल के होटल कारोबारी विक्रम चटवाल भी इसी तरह के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं.

विक्रम चटवाल को इस सप्ताह की शुरुआत में फ्लोरिडा के एक हवाई अड्डे पर कथित रूप से मादक पदार्थ की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया. ‘टीएमजेड’ वेबसाइट के अनुसार चटवाल को बीते दो अप्रैल को लॉडरडेल-हॉलीवुड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया.

परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) के अधिकारियों ने उनके पास से मादक पदार्थ की खेप बरामद की. इसमें कोकीन, हेरोइन और कुछ दूसरी पदार्थ एवं गोलियां थीं. उन्हें ब्रवार्ड काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह मादक द्रव्यों के साथ विमान पर चढ़ने जा रहे थे.

विक्रम चटवाल की गिरफ्तारी की खबर पर जब संत चटवाल के हैम्पशायर होटल्स एंड रेजॉर्ट के मीडिया कार्यालय से संपर्क किया, तो वहां से कहा गया कि ‘इस मुद्दे पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं जाएगी.’ मीडिया कार्यालय की ओर से इस बारे में भी कुछ नहीं कहा गया कि क्या चटवाल अब भी फ्लोरिडा में हैं.

Advertisement

खबर के अनुसार 41 साल के चटवाल ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि उन्होंने मादक पदार्थ को अवैध तरीके से खरीदा था और उसे ले जा रहे थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement